आदिति भाटिया ने 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' का नया गाना 'कान्हा' किया प्रमोट, दिया भक्ति और संघर्ष का संदेश

'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' के नए गाने को आदिति भाटिया ने किया प्रमोट, शेयर किया वीडियो


मुंबई, 5 मार्च। भारतीय टेलीविजन और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आदिति भाटिया ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपनी नई फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' के नए गाने का एक वीडियो शेयर किया है।

हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' के एक नए गाने का क्लिप शेयर करते हुए अदिति ने पोस्ट कैप्शन में लिखा, "जब प्रेम भक्ति में बदल जाता है, तब राधा केवल एक नाम फुसफुसाती है – कान्हा।" उन्होंने लिखा, "'कान्हा' अब रिलीज हो चुकी है।"

इसी के साथ अभिनेत्री ने फिल्म को प्रोमोट करते हुए आगे लिखा, "अब सहेंगे नहीं, लड़ेंगे। केरल स्टोरी 2 सिनेमाघरों में जारी है।" वीडियो में एक्ट्रेस गुलाबी रंग के घाघरा-चोली में शानदार डांस करते नजर आ रही है। गाने में आदिती को आप भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में जमकर नृत्य करते देख सकते हैं।

आदिति के फैंस को उनका यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। पोस्ट पर कुछ ही घंटे में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, फैंस कमेंट्स के माध्यम से वीडियो और अभिनेत्री पर अपना प्यार लगातार लुटा रहे हैं।

आदिति भाटिया भारतीय हिंदी टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं, जो अपनी खूबसूरती के साथ-साथ लाजवाब एक्टिंग के लिए जानी जाती है। अभिनेत्री ने स्टार प्लस के शो 'ये है मोहब्बतें' से फैंस के दिलों में असल पहचान बनाई, जिसमें उनके किरदार रूही को काफी पसंद किया गया।

एक्ट्रेंस ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी और अब वह 'द केरल स्टोरी 2' जैसी फिल्मों में दमदार लीड रोल करते नजर आ रही हैं। इससे पहले अभिनेत्री कई हिंदी टेलीविजन सीरियल और रियलिटी शो में काम कर चुकी हैं और विभिन्न फिल्मों में अलग-अलग किरदार भी निभा चुकी हैं।

भारतीय हिंदी भाषा की ड्रामा फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मूवी का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है, और विपुल अमृतलाल शाह ने सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले इसका निर्माण किया है।

'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' में आदिति भाटिया के साथ उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा मुख्य किरदार को निभाते नजर आएंगे। मूवी की कहानी मुख्य रूप से तीन ऐसी हिन्दू महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवारों के खिलाफ जाकर मुस्लिम पुरुषों से शादी करती हैं। इसके बाद उन्हें जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जाता है। फिल्म में अदिति ने दिव्या का किरदार निभाया है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,156
Messages
13,193
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top