नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जफर इस्लाम का अहम बयान: 'उनके फैसले का सम्मान करते हैं, बिहार में बड़ा है कद'

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले का सम्मान करते हैं: जफर इस्लाम


नई दिल्ली, 5 मार्च। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश की जनता को उस वक्त चौंका दिया, जब उन्होंने तय किया कि वे राज्यसभा जाएंगे। उन्होंने एक्स पोस्ट में यह जानकारी साझा की कि वे राज्यसभा जाएंगे। नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया। भाजपा नेता जफर इस्लाम और रोहन गुप्ता ने नीतीश कुमार के इस फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं।

भाजपा नेता जफर इस्लाम ने कहा कि यह तो नीतीश कुमार का फैसला है। उन्होंने खुद पोस्ट कर बताया कि वह राज्यसभा जाना चाहते हैं। बिहार की राजनीति में उनका बहुत बड़ा कद है और हमारे एनडीए गठबंधन में भी वह एक बड़ा चेहरा हैं। उन्होंने जो फैसला किया है, हम सभी उसका सम्मान करते हैं। जहां तक मुख्यमंत्री कौन बनेगा का सवाल है, तो जाहिर तौर पर नीतीश कुमार हमारी लीडरशिप से चर्चा करेंगे।

विपक्ष के बयानों पर भाजपा नेता जफर इस्लाम ने कहा कि यह फैसला नीतीश कुमार ने खुद लिया है, तो उनके (विपक्ष) पेट में दर्द क्यों हो रहा है? अगर वहां के मुख्यमंत्री ने खुद यह फैसला लिया है, न किसी ने उनसे अनुरोध किया और न ही उन पर कोई दबाव था। यह उनका अपना फैसला है और उनके फैसले का सभी लोग सम्मान कर रहे हैं। उन्हें भी इसका सम्मान करना चाहिए। इसमें राजनीति करना मेरे ख्याल से उचित नहीं होगा।

वहीं, भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कहा कि एनडीए का मजबूत जोड़ है, इसे कोई तोड़ नहीं सकता है। नीतीश कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह वहां मौजूद थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में जनता ने हमारे गठबंधन को स्वीकार किया और विपक्ष के गठबंधन को नकार दिया। विपक्ष को बताना चाहिए कि जनता ने उन्हें क्यों नकार दिया। एनडीए एक मजबूत जोड़ है। हम बिहार और देश की तरक्की के लिए काम करते हैं।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,092
Messages
13,129
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top