बैंक में नौकरी चाहिए? RBI असिस्टेंट के 650 पदों पर बंपर भर्ती, 8 मार्च तक करें आवेदन

आरबीआई में असिस्टेंट बनने का मौका, 650 पदों पर वैकेंसी, 8 मार्च तक भरें फॉर्म


नई दिल्ली, 5 मार्च। बैंक में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने असिस्टेंट के कुल 650 पदों पर भर्ती के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है।

आरबीआई ने असिस्टेंट के जिन पदों पर भर्ती निकाली है, उसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 8 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में योग्य और इच्छा अभ्यर्थियों को तय समय सीमा के भीतर अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ होना अनिवार्य है। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता भी होना जरूरी है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों का न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित किया गया है, जिसकी गणना 1 फरवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आरबीआई की ओर से सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स में से योग्य का चयन प्रिलिमनरी परीक्षा, मेंस परीक्षा, लैंग्वेज प्रोफिसिएंसी टेस्ट (एलपीटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 29 हजार रुपए से 78,640 रुपए प्रति महीने के बीच होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार तय आवेगन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस के लिए 450 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और एक्स-सर्विसमैन के लिए 50 रुपए निर्धारित किया गया है। वहीं, आरबीआई स्टाफ को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित एप्लीकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्रनेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। फिर ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद फॉर्म चेक कर जमा कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,092
Messages
13,129
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top