ओमान की दो टूक: 'युद्ध खत्म करो!' खाड़ी में फंसे लोगों को घर भेजने की बड़ी मानवीय पहल

Oman On Iran Attack


मस्कट, 5 मार्च। मध्य पूर्व में संघर्ष के छठे दिन ओमान ने फिर शांति अपील की। गुरुवार को उन्होंने दुनिया की भलाई के लिए सकारात्मक कदम उठाने की सिफारिश की।

ओमान ने शांति अपील करते हुए वादा किया है कि वो अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइंस के साथ मिलकर खाड़ी में फंसे लोगों को निकालने में मदद करेगा।

ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए संघर्ष रोकने की अपील की है। उन्होंने कहा कि "अब समय आ गया है कि इस युद्ध को खत्म किया जाए।"

उन्होंने कहा कि ओमान अपनी जमीन पर फंसे सभी लोगों को उनके घर भेजने में मदद करेगा। इसके लिए ओमान सरकार अलग-अलग देशों की सरकारों और अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइंस के साथ मिलकर फ्लाइट्स का इंतजाम कर रही है।

बुसैदी ने कहा कि यह मदद हर किसी के लिए होगी, चाहे उसका पासपोर्ट किसी भी देश का हो। उनके मुताबिक, "हर इंसान को सुरक्षित रहने का अधिकार है।"

यह पहली बार नहीं है कि ओमान ने शांति की अपील की हो; इससे पहले भी वे ऐसा कर चुका है। मंगलवार को भी उन्होंने देशों से संयम बरतने का आग्रह किया था।

ओमान के विदेश मंत्री बदर बिन हमद अल-बुसैदी ने मंगलवार को कहा था कि अमेरिका और इजरायल के बीच ईरान को लेकर चल रहे युद्ध से क्षेत्र में व्यापक संघर्ष की आशंका बनी हुई है, ऐसे में स्थिति को शांत करने के लिए अभी भी रास्ते खुले हैं। मध्यस्थ के रूप में ओमान को मिले समर्थन को स्वीकार करते हुए बदर बिन हमद ने कहा कि ओमान तत्काल युद्धविराम और जिम्मेदार क्षेत्रीय कूटनीति की ओर लौटने की अपनी अपील को दोहराता है।

उन्होंने एक्स पर लिखा, “बाहर निकलने के लिए रैंप उपलब्ध हैं। चलिए इनका इस्तेमाल करते हैं।”

लगातार चौथे दिन इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के जनरल इब्राहिम जब्बारी ने चेतावनी दी थी कि अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के जवाब में ईरान क्षेत्र के "सभी आर्थिक केंद्रों" के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेगा। इसके साथ ही कई यूएस बेस को टारगेट करना शुरू कर दिया गया था।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,083
Messages
13,120
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top