विभाजन की दर्द भरी दास्तान से गहरा जुड़ाव! अमित बहल बोले-'जय हिंद जय सिंध' मेरे परिवार की कहानी

अमित बहल का 'जय हिंद जय सिंध' से खास जुड़ाव, बोले-कहानी का हिस्सा बनना जरूरी


मुंबई, 5 मार्च। अभिनेता अमित बहल अपनी अपकमिंग फिल्म 'जय हिंद जय सिंध' को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित लव स्टोरी है, जो देशभक्ति, प्यार और भारतीय मूल्यों को उजागर करती है। इस फिल्म के साथ उनका खास जुड़ाव है।

आईएएनएस से खास बातचीत में अमित बहल ने बताया कि वह एक रिफ्यूजी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके दादा-दादी और माता-पिता भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान सिंध से भारत आए थे। बचपन में उन्होंने अपने सिंधी दोस्तों से सिंध की कई दिलचस्प कहानियां सुनीं, जो उनकी यादों में आज भी हैं।

फिल्म की प्रोडक्शन टीम के कुछ सदस्य, जैसे समीर और वाणी, भी इसी तरह के सिंधी कनेक्शन से जुड़े हैं, जिससे यह प्रोजेक्ट उनके लिए और भी खास हो गया।

जब अमित बहल से फिल्म के बारे में और इसमें शामिल होने की वजह पूछी गई, तो उन्होंने कहा, "यह एक खास लव स्टोरी है, जो देश के लिए प्यार और असली भारतीय मूल्यों को बहुत खूबसूरती से दिखाती है। जब मुझे कास्ट के बारे में पता चला , जिसमें महेश मांजरेकर, छाया कदम, मेरे पुराने दोस्त राहुल देव, जरीना वहाब और जया प्रदा जैसे दिग्गज शामिल हैं और डायरेक्टर इंद्रजीत लंकेश के पिछले काम देखे, तो मुझे इस प्रोजेक्ट पर पूरा भरोसा हो गया। मुझे लगा कि ऐसी महत्वपूर्ण कहानी का हिस्सा बनना जरूरी है।"

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अमित ने बताया कि वे लीड एक्टर के पिता का रोल निभा रहे हैं। उनका कैरेक्टर शुरू में बेरहम, अमीर और नेगेटिव शेड वाला है, जिसमें हमदर्दी की कमी दिखती है। कहानी आगे बढ़ने के साथ वह पॉजिटिव बदलाव से गुजरता है और एक अच्छे इंसान में तब्दील हो जाता है। अमित का मानना है कि दर्शक ऐसे लेयर्ड (परतदार) किरदारों को बहुत पसंद करते हैं, जो खास होते हैं।

उन्होंने नेगेटिव या ग्रे शेड वाले किरदार निभाने के बारे में भी बात की। अमित ने कहा कि एक अच्छे एक्टर को पॉजिटिव, नेगेटिव और ग्रे सभी तरह के रोल निभाने की क्षमता रखनी चाहिए। उन्होंने बॉलीवुड के सितारों के उदाहरण देते हुए बताया, संजय दत्त ने हीरो और विलेन दोनों तरह के यादगार रोल किए हैं और अमिताभ बच्चन ने अक्स में एक दमदार नेगेटिव कैरेक्टर निभाया था। यही वर्सेटिलिटी एक कलाकार की असली पहचान बनाती है।"

'जय हिंद जय सिंध: ए लव स्टोरी' का निर्देशन इंद्रजीत लंकेश ने किया है और यह सैमीज एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई जा रही है। फिल्म में अन्य कलाकारों में विक्रम कोचर, उपासना सिंह भी शामिल हैं।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,092
Messages
13,129
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top