बंगाली सिनेमा की लोकप्रिय अदाकारा कोयल मल्लिक ने TMC से राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, राजनीति में नया सफर

राज्यसभा चुनाव के लिए बंगाली अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने किया नामांकन


कोलकाता, 5 मार्च। बंगाल की सबसे लोकप्रिय और सदाबहार फिल्म अभिनेत्रियों में से एक, अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने टीएमसी की ओर से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया।

16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव की 5 सीटों पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चार उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी हैं और उनमें से एक नाम कोयल मल्लिक का भी है, जो टीएमसी से 2003 से जुड़ी हुई हैं।

नामांकन दाखिल करने पहुंची कोयल ने कहा कि वे अपनी आगामी नई यात्रा के लिए बहुत एक्साइटेड हैं और इस यात्रा को पूरा करने के लिए सबके प्यार व सपोर्ट की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मैं अपनी पूरी मेहनत और ईमानदारी से देश के लिए व अपने राज्य के लिए काम करना चाहती हूं और इसके लिए जनता के प्यार की जरूरत है। इस दौरान उनके साथ मेनका गुरुस्वामी को भी देखा गया।

राज्यसभा चुनावों के लिए तृणमूल कांग्रेस की तरफ से चार उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी, जिसमें कोयल मल्लिक और मेनका गुरुस्वामी के अलावा बाबुल सुप्रियो व राजीव कुमार का नाम भी शामिल है। बता दें कि कोयल मल्लिक टीएमसी में काफी लंबे समय से सक्रिय हैं और वह सिर्फ अभिनेत्री नहीं बल्कि समाज सेविका भी हैं। कोयल काफी समय से विधवा औरतों और बेसहारा बच्चों के लिए काम कर रही हैं।

दिग्गज अभिनेता रणजीत मल्लिक की बेटी कोयल पिछले दो दशकों से बंगाली सिनेमा में एक प्रमुख नाम रही हैं। आज भी वह ओटीटी और पर्दे पर सक्रिय हैं। उन्हें हाल ही में अपनी फिल्म के लिए 'जी 24 घंटा' के बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब से नवाजा गया। अभिनेत्री की हालिया रिलीज फिल्म 'मितिन: एकटी खुनीर संधानय' दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसे क्षेत्रीय स्तर पर बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है।

अब फिल्मी यात्रा के साथ कोयल की राज्यसभा में एंट्री टीएमसी के संस्कृति, कला और जनता की आवाज को राजनीति में लाने के प्रयासों का हिस्सा माना जा रहा है। अब देखना होगा कि पर्दे पर अपनी अदाकारी से सबका दिल जीतने वाली कोयल का राज्यसभा चुनावों में कैसा प्रदर्शन रहता है।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,083
Messages
13,120
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top