टी20 वर्ल्ड कप: पाक खिलाड़ी ने की 'हदें पार'! महिला स्टाफ से बदतमीजी, मैनेजर को मांगनी पड़ी माफी

टी20 विश्व कप: पाकिस्तानी खिलाड़ी की शर्मनाक हरकत, महिला स्टाफ के साथ की बदतमीजी, मैनेजर को मांगनी पड़ी माफी


नई दिल्ली, 5 मार्च। पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टी20 विश्व कप में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा था। टीम सुपर-8 से आगे नहीं जा सकी। विश्व कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम स्वदेश लौट चुकी है। इसी बीच एक ऐसी खबर आई है जिसने फील्ड पर लगातार शर्मनाक प्रदर्शन कर रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका के कैंडी में एक होटल में रहने के दौरान एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ने महिला स्टाफ के साथ बदतमीजी की। घटना के बाद टीम मैनेजर ने खिलाड़ी पर जुर्माना लगाया। यह घटना मेजबान श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के आखिरी सुपर 8 मैच से पहले हुई थी।

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट के मुताबिक, "श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के आखिरी सुपर 8 मैच से पहले, पाकिस्तान वर्ल्ड कप टीम के एक खिलाड़ी ने एक महिला हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ बदतमीजी की।"

रिपोर्ट के मुताबिक, "स्टाफ ने मदद के लिए आवाज लगाई। होटल के दूसरे स्टाफ ने महिला स्टाफ की रक्षा की और मामले की जानकारी पाकिस्तान टीम के मैनेजर नवेद चीमा को दी। गोल्डन क्राउन होटल का टॉप मैनेजमेंट चाहता था कि इस मामले को सख्ती से निपटा जाए, लेकिन चीमा ने खिलाड़ी की तरफ से माफी मांगी और उस पर गलत व्यवहार के लिए जुर्माना लगाया।"

आरोपी खिलाड़ी के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की डिसिप्लिनरी कमिटी के सामने भी पेश होने की संभावना है और उसे और सजा मिल सकती है।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों और बैकरूम स्टाफ का टूर पर गलत व्यवहार का इतिहास रहा है। युवा बल्लेबाज हैदर अली को पिछले साल मैनचेस्टर पुलिस ने पाकिस्तान शाहीन के इंग्लैंड दौरे पर एक लड़की के साथ रेप के आरोप में गिरफ्तार किया था। हैदर कोर्ट में पेश हुआ था, लेकिन सबूतों के अभाव में उसे रिहा कर दिया गया था।

पाकिस्तान टीम के मसाजर मलंग अली पर भी कुछ साल पहले मलेशिया दौरे पर एक महिला स्टाफ के साथ गलत व्यवहार करने के लिए रिपोर्ट की गई थी, और उस पर जुर्माना लगाया गया था।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,018
Messages
13,055
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top