अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अक्षरधाम मंदिर में हुए मंत्रमुग्ध, भारत की विरासत को सराहा; दीं होली की शुभकामनाएं

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में किए दर्शन, होली की दीं शुभकामनाएं


नई दिल्ली, 4 मार्च। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर होली के अवसर पर स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामीनारायण के दर्शन किए और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि होली के लिए एक शानदार शुरुआत। उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ और अमेरिकी अंतरिक्ष कमांडर जनरल व्हिटिंग के साथ बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का दर्शन किया। यह असाधारण मंदिर भारत की आध्यात्मिक विरासत और चिरस्थायी मूल्यों को दर्शाता है। सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

बता दें कि कई विदेशी नेताओं ने होली के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिंदू और दक्षिण एशियाई मूल के कई ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए, होली साझा इतिहास, विरासत और परंपराओं का जश्न मनाने का एक अवसर है। यह एक ऐसा त्योहार है जिसके विषय सचमुच शाश्वत हैं, बुराई पर अच्छाई की विजय, मित्रता और क्षमा का अटूट महत्व, और मानव आत्मा की एकता। यह हमें स्वयं को और एक-दूसरे को नया जीवन देने का अवसर देता है।

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर होली की शुभकामनाएं दीं।

भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि भारत में और दुनिया भर में होली मना रहे सभी लोगों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। इजरायल में आज मनाए जा रहे पुरिम की तरह, जहां ज्यादातर लोग आश्रय स्थलों में रहते हैं, होली में भी अच्छाई हमेशा बुराई पर विजय प्राप्त करती है और प्रकाश अंधकार को जीतता है।

स्लोवाकिया के भारत में राजदूत रॉबर्ट मैक्सियन ने कहा कि नई दिल्ली स्थित स्लोवाक गणराज्य के दूतावास के कर्मचारी आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,912
Messages
12,949
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top