एएफसी महिला एशियाई कप: डिफेंडिंग चैंपियन चीन का शानदार आगाज, बांग्लादेश को 2-0 से रौंदकर किया जीत से शुभारंभ

चीन की महिला फुटबॉल टीम ने बांग्लादेश को हराकर एशियन कप में जीत के साथ शुरुआत की


बीजिंग, 4 मार्च। 3 मार्च को हुए 2026 एएफसी महिला एशियाई कप के ग्रुप बी मैच में डिफेंडिंग चैंपियन चीन ने बांग्लादेश को 2-0 से हराकर जीत के साथ शुरुआत की।

उस दिन खेले गए दूसरे ग्रुप बी मैच में, नॉर्थ कोरिया ने उज़्बेकिस्तान को 3-0 से हराया। चीन का मुकाबला 6 मार्च को उज़्बेकिस्तान से होगा।

इस साल का एशियाई महिला कप 1 से 21 मार्च तक ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हो रहा है। जिसमें 12 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिन्हें तीन ग्रुप में बांटा गया है। टूर्नामेंट फॉर्मेट के हिसाब से, हर ग्रुप से टॉप दो टीमें और तीसरे नंबर पर रहने वाली दो सबसे अच्छी टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,912
Messages
12,949
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top