नोएडा की पॉश सोसायटी में होली पर खून! अवैध संबंधों के चलते युवक की गोली मारकर हत्या

नोएडा की आईवी काउंटी सोसाइटी में युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंधों के विवाद में वारदात


नोएडा, 4 मार्च। नोएडा के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसायटी में होली के दिन बुधवार को दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 39 वर्षीय साहिल सिंघल के रूप में हुई है। साहिल का एक महिला से विवाहेतर संबंध था, जिसके कारण यह वारदात हुई।

घटना से पॉश सोसायटी में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि आईवी काउंटी सोसायटी में व्यक्ति को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-113 पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि सेक्‍टर-75 स्थित आईवी काउंटी के निवासी साहिल सिंघल को गोली लगी है। गंभीर हालत में उनके पिता तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि साहिल सिंघल पूर्व से विवाहित था और पिछले लगभग चार वर्षों से उसका एक महिला के साथ विवाहेतर संबंध था। बुधवार को वही महिला अपने दो भाइयों के साथ साहिल से मिलने सोसायटी पहुंची थी।

बताया जा रहा है कि सोसायटी में उनकी एंट्री स्वयं साहिल ने कराई गई थी। मुलाकात के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखा विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला के एक भाई ने साहिल पर गोली चला दी, जो सीधे उसे जा लगी। गोली लगने के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, जिसमें अवैध संबंधों के विवाद को मुख्य कारण माना जा रहा है। साथ ही सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था और एंट्री प्रोटोकॉल की भी जांच की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,627
Messages
13,664
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top