मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का 'टॉक्सिक' पर सीधा असर! यश की फिल्म की ग्लोबल रिलीज टली, नई तारीख जानिए

मिडिल ईस्ट के तनाव का सिनेमा पर असर: टल गई यश की 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट


मुंबई, 3 मार्च। कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' ग्लोबल रिलीज को टाल दिया गया है। मेकर्स ने बुधवार को आधिकारिक घोषणा की कि फिल्म अब 4 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म की रिलीज पहले 19 मार्च 2026 को प्रस्तावित थी। हालांकि, केवियन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंज क्रिएशंस ने अपने प्रमुख डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर 'फार्स फिल्म्स' के परामर्श पर इसे वैश्विक स्तर पर स्थगित कर दिया है। अब फिल्म को एक सोची-समझी रणनीति के तहत नई तारीख पर प्रदर्शित किया जाएगा।

फिल्म के प्रोड्यूसर्स केवियन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने बताया कि मिडिल ईस्ट (खाड़ी क्षेत्र) में चल रहे तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के कारण यह फैसला लिया गया है। यह क्षेत्र फिल्म के लिए बहुत महत्वपूर्ण बाजार है, जहां बड़े पैमाने पर दर्शक मौजूद हैं।

प्रमुख डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर फार्स फिल्म्स की सलाह पर रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है, ताकि क्षेत्र में सिनेमाघरों की अनिश्चितता और रुकावटों से बचा जा सके। मेकर्स ने कहा कि वे स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और दर्शकों के हित में यह मुश्किल, लेकिन समझदारी भरा कदम उठाया है।

इस घोषणा से पहले मेकर्स 8 मार्च को बेंगलुरु में भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट की तैयारी कर रहे थे। प्रमोशनल शेड्यूल भी फाइनल हो चुका था। फिल्म के म्यूजिक वीडियो और अन्य प्रमोशनल को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।

उन्होंने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा, "'टॉक्सिक' एक ऐसी फिल्म है जिसे हमने ग्लोबल ऑडियंस के लिए बनाया है। इसे कन्नड़ और इंग्लिश में शूट किया गया है, और हिंदी, तमिल, तेलुगु, और मलयालम सहित कई भाषाओं में डब वर्जन तैयार हैं। हम 19 मार्च को दर्शकों से मिलने के लिए उत्सुक थे, लेकिन मिडिल ईस्ट की मौजूदा अनिश्चितता ने हमारे लक्ष्य को प्रभावित किया है। इसलिए हमने रिलीज को 4 जून 2026 तक शिफ्ट करने का फैसला किया है। हम दर्शकों की समझ और सपोर्ट की उम्मीद करते हैं।"

गैंगस्टर एक्शन-ड्रामा है, जिसे गीतु मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। यश ने खुद स्क्रिप्ट लिखी है और लीड रोल में हैं। फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, और तारा सुतारिया अहम किरदारों में नजर आएंगी।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,800
Messages
12,837
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top