होली के रंग में रंगे दिग्गज नेता: शाह-गडकरी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की

होली पर अमित शाह और नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं


नई दिल्ली, 4 मार्च। देशभर में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। अमित शाह ने कामना की कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में उन्नति, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "उल्लास, उमंग और नई ऊर्जा के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में उन्नति, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए।"

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पोस्ट किया, "प्रेम, सद्भाव और रंगों से भरा होली का यह पावन पर्व नकारात्मकता और द्वेष का दहन कर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए, यही कामना करता हूं। समस्त देशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।"

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "सभी देशवासियों को होली की घणी घणी राम-राम। ईश्वर से कामना है कि प्रेम, उल्लास और आनंद को समर्पित यह त्योहार हमारी एकता और सद्भावना के रंग को और अधिक प्रगाढ़ करे। आप सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि के रंगों से सराबोर हो।"

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, "रंग, उमंग, प्रेम और हर्षोल्लास के महापर्व होली की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। रंगों का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद के नए रंग घोले, आपका जीवन हर पल उत्साह, प्यार एवं खुशियों के रंगों से सराबोर रहे, यही कामना करता हूं।"

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पोस्ट किया, "रंगों और खुशियों से भरे पावन पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का यह उत्सव स्नेह, हर्ष और नई आशाओं के साथ मनाएं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि यह पावन अवसर हम सभी के जीवन को सुख, समृद्धि और नवोत्साह की उज्ज्वल छटा से आलोकित करे।"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top