असम विधानसभा चुनाव 2026: कांग्रेस का बड़ा दांव, सांसद गौरव गोगोई लड़ेंगे चुनाव; पहली लिस्ट जारी

सांसद गौरव गोगोई लड़ेंगे असम विधानसभा चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी


नई दिल्ली, 3 मार्च। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने कुल 42 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। जोरहाट सीट से सांसद गौरव गोगोई विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

असम में कुल 126 विधानसभा सीटें हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मात्र 29 सीटें मिली थीं। इस बार पार्टी ने मजबूत वापसी की तैयारी में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी, जो काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूची में ब्रह्मपुत्र घाटी, बाराक घाटी, उत्तरी असम और पूर्वी क्षेत्रों से उम्मीदवार शामिल हैं। एससी और एसटी आरक्षित सीटों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। कई महिला उम्मीदवारों को टिकट दिए गए हैं, जो पार्टी की समावेशी रणनीति को दर्शाता है।

गौरीपुर सीट से अब्दुस सोबाहान अली सरकार, गोलपारा वेस्ट (एसटी) से मार्कलाइन मराक, बोंगाईगांव से गिरीश बरुआ, बारपेटा (एससी) से महानंदा सरकार, बोको-चायगांव (एसटी) से रामेन सिंह राभा, हाजो-सुआलकुची (एससी) से नंदिता दास, कमालपुर से सत्यब्रत कलिता, दिसपुर से मीरा बोरठाकुर गोस्वामी को टिकट मिला है।

कांग्रेस ने बरखेत्री सीट से दिगंता बर्मन, नलबाड़ी से अशोक कुमार सरमा और तिहु से रतुल पटुवारी को चुनावी मैदान उतारा है। सिपाजहार से बिनंदा कुमार सैकिया, जागिरोड (एससी) से बुबुल दास, रूपनिनात से नुरुल हुदा, सामागुरी से तंजील हुसैन, राहा (एससी) से उत्पल बनिया, लुमडिंग से स्वपन कर, बरचाला से रिपुन बोरा, भिहपुरिया से नारायण भुयान, जोनाई (एसटी) से राज कुमार मेदक, डूमडूमा से दुर्गा भूमिज, मारघेरिता से प्रतीक बोरदोलोई, चाबुआ-लाहोवाल से प्रांजल घटोवार, डुलियाजान से ध्रुव गोगोई और नहारकटिया से प्रणति फुकन को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा सूची में सोनारी से उत्पल गोगोई, डेमोव से अजॉय कुमार गोगोई, नजीरा से देबब्रत सैकिया, माजुली (एसटी) से इंद्रनील पेगू, टीओक से पल्लवी सैकिया गोगोई, और जोरहाट से गौरव गोगोई चुनाव लड़ेंगे। गोलाघाट से बितुपन सैकिया, बोका जान (एसटी) से रतन एंग्टी, रोंगखांग (एसटी) से ऑगस्टाइन एंग्ही, लखीपुर से एम. शांति कुमार सिंघा, उधरबंद से अजीत सिंह, बरखोला से डॉ. अमित कुमार कलवार, सिलचर से अभिजीत पॉल, सोनाई से अमीनुल हक लस्कर, करीमगंज नॉर्थ से जकारिया अहमद, पाथरकांडी से कार्तिक सेना सिन्हा और रामकृष्णनगर (एससी) से सुरुचि रॉय को उम्मीदवार बनाया गया है।

एआईसीसी सूत्रों के अनुसार, यह पहली सूची है और शेष सीटों के लिए अगली सूची जल्द जारी की जाएगी। पार्टी ने स्थानीय मुद्दों जैसे बाढ़, बेरोजगारी, चाय बागान मजदूरों की समस्याएं और सीमा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार चुने हैं। कई युवा और अनुभवी चेहरों को मौका दिया गया है।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,654
Messages
12,691
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top