पिंक-बॉल टेस्ट से रेणुका ठाकुर बाहर, टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका; काश्वी गौतम को मिला मौका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से बाहर हुईं रेणुका ठाकुर, काश्वी गौतम को मिला मौका


मुंबई, 3 मार्च। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ के वाका स्टेडियम में होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से बाहर हो गई हैं। रेणुका की जगह पर काश्वी गौतम को टीम में शामिल किया गया है।

रेणुका को लेकर बीसीसीआई ने बयान जारी करते हुए कहा, "अपने वर्कलोड को बेहतर ढंग से मैनेज करने के लिए रेणुका को आराम करने की सलाह दी गई है और वह पिंक-बॉल टेस्ट में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम रेणुका की फिटनेस पर करीब से नजर बनाए रखेगी।"

बीसीसीआई ने बताया कि रेणुका की जगह पर काश्वी गौतम को टीम में शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि काश्वी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भी टीम का हिस्सा रही थीं।

टीम इंडिया को रविवार को होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेले गए तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 185 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी थी। 410 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम महज 224 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान एलिसा हीली ने 158 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी, जबकि अलाना किंग ने महज 33 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। टीम इंडिया की बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए थे। पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं, दूसरे मुकाबले में टीम ने 5 विकेट से बाजी मारी थी, जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया एकदिवसीय सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने में सफल रही थी।

हालांकि, टी20 सीरीज में हरमनप्रीत एंड कंपनी का प्रदर्शन लाजवाब रहा था और टीम ने तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से जीता था। टी20 सीरीज में स्मृति मंधाना का प्रदर्शन लाजवाब रहा था। मंधाना ने 3 मैचों में 134 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 129 रन बनाए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जॉर्जिया वॉल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 मुकाबलों में 116 रन बनाए थे।

हालांकि, भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन टी20 सीरीज में बेहतरीन रहा था। अरुंधति रेड्डी ने 3 मुकाबलों में कुल 8 विकेट निकाले थे, जबकि श्री चरणी ने 5 विकेट झटके थे। भारतीय महिला टीम अपने दौरे का अंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 मार्च से पर्थ स्टेडियम में खेले जाने वाले टेस्ट मैच के साथ खत्म करेगी।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,654
Messages
12,691
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top