आईपीएल 2026: विवादों से उबर चिन्नास्वामी लौटी आरसीबी! बेंगलुरु में 5, रायपुर में 2 मुकाबले होंगे

आईपीएल 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे 5 मुकाबले, रायपुर में होंगे 2 मैच


बेंगलुरु, 3 मार्च। कर्नाटक राज्य सरकार की मंजूरी के बाद, गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस सीजन में आरसीबी के पांच घरेलू मुकाबले बेंगलुरु में खेले जाने की पुष्टि हो चुकी है।

वहीं, आईपीएल 2026 अभियान के शेष दो घरेलू मैच पूर्व प्रतिबद्धता के अनुसार रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।

पिछले साल जब फ्रेंचाइजी ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था, तब स्टेडियम के पास बदइंतजामी की वजह से भयानक भगदड़ मच गई थी। कर्नाटक सरकार ने भगदड़ की जांच शुरू की, और चिन्नास्वामी स्टेडियम में सभी गतिविधियों को सस्पेंड कर दिया गया, जिससे फ्रेंचाइजी होम वेन्यू की तलाश में निकल पड़ी। लेकिन अब, चीजें ठीक हो गई हैं। हाल ही में सरकार ने स्टेडियम में मैच कराने की मंजूरी दे दी है।

आरसीबी ने मंगलवार को एक प्रेस रिलीज में बताया, "यह महीनों की कड़ी मेहनत और सभी संबंधित अधिकारियों के बीच करीबी तालमेल के बाद हुआ है, जिसका एक ही मकसद था कि फैंस के लिए मैच को होम ग्राउंड पर वापस लाया जाए।"

बयान में, आरसीबी मैनेजमेंट ने बेंगलुरु में मुकाबला कराने में मदद करने के लिए कर्नाटक सरकार, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन और कर्नाटक पुलिस को उनके लगातार मार्गदर्शन, सहयोग और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया भी कहा। आईपीएल सीजन के लिए समय पर अवसंरचना और सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की मिलकर की गई कोशिशों ने यह सुनिश्चित किया है कि गत विजेता अपने अधिकतर होम गेम अपने घरेलू मैदान पर ही खेलेंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सीईओ, राजेश मेनन ने कहा, "एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम सिर्फ हमारा होम ग्राउंड नहीं है, ये वह जगह है जहां एक टीम के तौर पर हमारी पहचान सच में जिंदा होती है। हमारे फैन बेंगलुरु में जो ऊर्जा लाते हैं, वह हमेशा हमारे खिलाड़ियों के लिए एक ड्राइविंग फोर्स रही है, जो उन्हें खेल के हर फेज में प्रेरित करती है। हमारे फैन बिना किसी शर्त के हमारे साथ खड़े रहे हैं। वे अपनी टीम को घर पर मुकाबला करते देखने का मौका पाने के हकदार हैं। पूरी बातचीत और इजाजत के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद, हमें यह सुनिश्चित करते हुए खुशी हो रही है कि आरसीबी बेंगलुरु में 5 मैच खेलेगी। हम इसे मुमकिन बनाने में समर्थन के लिए कर्नाटक सरकार, केएससीए और कर्नाटक पुलिस को दिल से धन्यवाद देते हैं।"

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद आईपीएल गवर्निंग काउंसिल इस मेगा इवेंट के 2026 एडिशन का पूरा शेड्यूल जारी कर सकती है।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,605
Messages
12,642
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top