पटना में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं संग धूमधाम से मनाई होली, दिया सामाजिक एकता का संदेश

‎भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पटना, कार्यकर्ताओं संग मनाई होली


‎पटना, 3 मार्च। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को पटना पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई। इस क्रम में उन्होंने देशवासियों और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। ‎

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को दिल्ली से पटना पहुंचे और भाजपा महानगर द्वारा आयोजित होली मिलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस समारोह में जमकर अबीर और गुलाल उड़े। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने सभी भेदभाव भुलाकर रंग, उमंग और उत्साह के बीच होली का पावन पर्व मनाया।

नितिन नवीन ने इस पावन पर्व के मौके पर देशवासियों और बिहारवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार हमारे सामाजिक जीवन की सांस्कृतिक धरोहर है और रंगों की तरह विविधता में एकता हमारी पहचान है। यह केवल एक सामान्य होली उत्सव नहीं, बल्कि सदियों पुरानी विरासत का जीवंत दस्तावेज है।

उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "आज होली है और आज भाषण नहीं, गाने सुनने का दिन है।"

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं पर फूलों की बारिश की और होली गीतों पर ताली बजाते नजर आए। उन्होंने लोगों से संगीत का आनंद लेने की अपील की और उत्साह के साथ होली मनाने की बात कही।

इस समारोह में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा। पूरा समारोह स्थल परंपरा और उत्साह के संगम में डूबा रहा। नेताओं के जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया। इस समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं के उत्साह को दोगुना कर दिया।

इसके अलावा इस मौके पर पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, संजय गुप्ता, सहित कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,646
Messages
12,683
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top