एएफसी एशियन कप: ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने राष्ट्रगान नहीं गाया, इस्लामिक शासन के खिलाफ विरोध का बिगुल

एएफसी एशियन कप: मैच से पहले ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने नहीं गाया राष्ट्रगान


नई दिल्ली, 3 मार्च। ऑस्ट्रेलिया में जारी एएफसी एशियन कप 2026 के उद्धाटन मैच में ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से इनकार कर दिया।

साउथ कोरिया के खिलाफ मुकाबले के दौरान ईरान की महिला खिलाड़ी चुपचाप खड़ी रहीं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रगान नहीं गाया। ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने यह कदम ईरान से जुड़ी हालिया मिलिट्री तनातनी और जारी अंदरूनी अशांति के बाद उठाया है।

इस दौरान स्टेडियम में मौजूद कुछ लोगों ने इस्लामिक क्रांति से पहले के झंडे लहराए, जबकि कई चुपचाप ये सब कुछ देखते रहे। साइडलाइन पर हेड कोच मरजियाह जाफरी ने इस मामले में कमेंट करने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने मुल्क के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर बयान देने से भी इनकार कर दिया। कोच ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि टीम को टूर्नामेंट पर फोकस करने की जरूरत है। इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में भयंकर तनाव से गुजर रहा है।

साउथ कोरिया ने यह मैच 3-0 से अपने नाम किया। चोई यू-री ने मुकाबले के 37वें मिनट गोल दागकर मैच का खाता खोला। इसके बाद किम हये-री ने 59वें और 75वें मिनट गोल दागकर टीम को 3-0 से बढ़त दिलाकर साउथ कोरिया की जीत सुनिश्चित की।

ईरानी टीम का अगला लक्ष्य ब्राजील में होने वाले विमेंस वर्ल्ड कप में जगह पक्की करना है, जिसके लिए उसे कम से कम क्वार्टर फाइनल तक पहुंचना होगा। यह टीम अगला मैच गुरुवार को मेजबान ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेलेगी।

दूसरी ओर, भारतीय टीम 4 मार्च को पर्थ में वियतनाम के विरुद्ध मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, लेकिन ट्रेनिंग जर्सी टीम की अधिकतर खिलाड़ियों के लिए काफी छोटी निकलीं। शुरुआत में इसकी वजह परमिट में देरी बताई गई, लेकिन जब किट्स होटल पहुंचीं, तो अधिकतर खिलाड़ियों को फिट नहीं आई।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top