पौड़ी में होली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट! सीएमओ की अपील- नशामुक्त मनाओ होली, वरना खतरा है भारी

पौड़ी: अस्पताल अलर्ट मोड में, सीएमओ की अपील-होली नशामुक्त और सुरक्षित मनाएं


पौड़ी, 3 मार्च। होली के मौके पर उत्तराखंड के पौड़ी में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि उन्होंने अपने अधीन आने वाले सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

डॉ. शुक्ला कहना है कि होली सिर्फ रंगों और मिठाइयों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी भाईचारे और खुशियों का भी समय है। इसलिए इसे सुरक्षित और संयमित तरीके से मनाना बहुत जरूरी है। हालांकि होली के दौरान कई लोग नशे की ओर आकर्षित हो जाते हैं। शराब या अन्य नशे के कारण सड़क दुर्घटनाओं, चोट और अन्य अप्रत्याशित घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने इस बात का खास ध्यान रखा है कि अगर कहीं किसी को मदद की जरूरत पड़े तो तुरंत चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध हो। इसके लिए सभी अस्पतालों में पर्याप्त स्टाफ तैनात किया गया है। जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं और आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय रखा गया है।

सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि त्योहार का मजा जरूर लें, लेकिन नशे से दूर रहें। सड़क पर सावधानी बरतें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और खासकर बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें। उन्होंने यह भी कहा कि होली के रंगों का आनंद लेना चाहिए, लेकिन किसी की चोट या दुर्घटना के कारण त्योहार की खुशियां फीकी नहीं पड़नी चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि अस्पतालों में अलर्ट मोड होने के कारण किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इलाज उपलब्ध होगा। इस दौरान पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मिलकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। अगर किसी को चोट लगी या किसी तरह की आपात स्थिति हुई, तो नजदीकी अस्पताल तुरंत मदद करेगा।

डॉ. शुक्ला ने कहा कि होली का असली मजा तभी है, जब हम इसे सुरक्षित और खुशियों के साथ मनाएं। लोगों को चाहिए कि वे एक-दूसरे के साथ प्रेम और भाईचारे के साथ यह पर्व मनाएं, और किसी भी तरह के जोखिम से बचें।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top