मिडिल ईस्ट तनाव से कोलकाता एयरपोर्ट पर हड़कंप: 10 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, यात्रा से पहले जानें अपडेट

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कोलकाता से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कैंसिल, जानिए ताजा अपडेट


कोलकाता, 3 मार्च। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते मंगलवार को कोलकाता हवाई अड्डे पर कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अपडेट जारी करते हुए यात्रियों को एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की टाइमिंग और ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी लेने को कहा है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के मुताबिक, आज कुल 5 आगमन और 5 प्रस्थान उड़ानें कैंसिल हुई हैं। ये कदम मुख्य रूप से सुरक्षा और संचालन संबंधी कारणों से उठाया गया है। यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसलिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सभी संबंधित यात्रियों को पहले ही सूचना दी है।

जानकारी के अनुसार, एमिरेट्स एयरलाइन की दुबई से आने वाली 2 फ्लाइट्स और दुबई के लिए जाने वाली 2 फ्लाइट्स आज रद्द की गई हैं। इसके अलावा, कतर एयरवेज की दो उड़ानें—एक आगमन और एक प्रस्थान, जो दोहा से संबंधित थीं, उन्हें भी रद्द करना पड़ा। वहीं, एतिहाद एयरवेज और एयर अरेबिया की अबू धाबी से आने वाली और जाने वाली एक-एक फ्लाइट को भी कैंसिल किया गया है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट की स्थिति को पहले से ही चेक कर लें और एयरलाइन से संपर्क करें। एएआई ने कहा है कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं और यदि कोई अतिरिक्त मदद चाहिए तो एयरपोर्ट स्टाफ हर समय उपलब्ध रहेगा।

गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट में जारी राजनीतिक और सुरक्षा तनाव के कारण कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की योजना प्रभावित हो रही है। ऐसे में यात्रियों को भी सुझाव दिया गया है कि वे यात्रा से पहले अपने टिकट, फ्लाइट टाइम और एयरलाइन की सूचना बार-बार जांच लें ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यवस्था और स्टाफ की तैनाती पूरी तरह सक्रिय रखी गई है। इसके अलावा, एयरपोर्ट सोशल मीडिया और वेबसाइट के जरिए लगातार अपडेट शेयर कर रहा है ताकि कोई भी यात्री समय पर जानकारी हासिल कर सके।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,488
Messages
12,525
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top