अमरोहा में खाकी पर हमला! ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल पर धारदार हथियार से जानलेवा वार, हमलावर दबोचा गया

अमरोहा में ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार


अमरोहा, 3 मार्च। यूपी के अमरोहा जिले में सोमवार देर रात एक चौंकाने वाली घटना हुई। थाना अमरोहन नगर में ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल राहुल कुमार पर अचानक पीछे से एक शख्स ने लोहे के धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में हेड कांस्टेबल राहुल कुमार के कंधे और कान पर गंभीर चोटें आई हैं।

अमरोहा जिले में सोमवार देर रात हमले के तुरंत बाद पुलिस और मौजूद लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और हेड कांस्टेबल राहुल कुमार को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य है और उसे जरूरी इलाज दिया जा रहा है। वहीं, आरोपी अपना नाम-पता ठीक से नहीं बता पा रहा है। पूछताछ में लग रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

अमरोहा के एसपी अमित आनंद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस उसकी मानसिक स्थिति का आकलन कर रही है और आगे की जांच जारी है। घटना का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हुआ है और पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

वहीं, फर्रुखाबाद से भी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार शाम को पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई है। इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि रिश्ते में मृतक का ताऊ लगता है। एएसपी अरुण सिंह ने बताया कि सोमवार शाम मऊ दरवाजा क्षेत्र के वैभव कनौजिया को घायल अवस्था में उनके पिता द्वारा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फर्रुखाबाद के एएसपी ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते वैभव के ताऊ राजेश कनौजिया ने उसके पेट में धारदार हथियार से हमला किया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी राजेश कनौजिया से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,482
Messages
12,519
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top