एम्बाप्पे की घुटने की चोट बनी सिरदर्द, मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ यूसीएल मुकाबले में खेलने पर छाया अनिश्चितता का बादल

घुटने की चोट से जूझ रहे म्बाप्पे का मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ यूसीएल मुकाबले में खेलने पर संकट


मैड्रिड, 3 मार्च। रियल मैड्रिड ने स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे की मेडिकल रिपोर्ट जारी कर दी है। जारी रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांसीसी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे को बाएं घुटने में मोच आई है। क्लब ने यह रिपोर्ट उस वक्त जारी की जब एम्बाप्पे यूईएफए चैंपियंस लीग में बेनफिका के खिलाफ 2-1 से घरेलू जीत में नहीं खेल पाए थे।

बता दें कि यह रिपोर्ट सोमवार को गेटाफे के खिलाफ ला लीगा के घरेलू मैच से ठीक पहले आई थी। इस मुकाबले में उन्हें टीम से बाहर रखा गया था।

रियल मैड्रिड ने रिपोर्ट में कहा कि हमारे खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे की जांच फ्रांसीसी विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रियल मैड्रिड की चिकित्सा सेवाओं की देखरेख में किया गया, जिसके बाद बाएं घुटने में मोच की पुष्टि हुई। क्लब ने एम्बाप्पे की वापसी की कोई तारीख नहीं बताई है। केवल इतना कहा कि उनकी वापसी सिर्फ सुधार पर निर्भर करेगा। घुटने की चोट से एम्बाप्पे लगभग बीते तीन महीने से परेशान हैं। वे दर्द के बावजूद खेलते रहे थे। हाल के मैचों में उनको आराम करने का फैसला करना पड़ा था।

एम्बाप्पे ने रियल मैड्रिड के लिए 33 मैचों में 38 गोल और फ्रांस के लिए आठ गोल किए हैं। इस सीजन में यूरोप की शीर्ष लीगों में क्लब और देश के लिए सबसे ज्यादा गोल बायर्न म्यूनिख के हैरी केन (60) ने किए हैं। उन्होंने इस सीजन में ला लीगा में 23 और चैंपियंस लीग में 13 गोल किए हैं। शुक्रवार को सेल्टा विगो के खिलाफ होने वाले लीग मैच और मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ चैंपियंस लीग के दो चरणों वाले मैच में उनकी उपलब्धता अनिश्चित है।

रियल मैड्रिड चैंपियंस लीग के राउंड ऑफ 16 में मैनचेस्टर सिटी का सामना करेगा। पहला चरण 10 या 11 मार्च को बर्नबेउ स्टेडियम में और दूसरा चरण 17 या 18 मार्च को एतिहाद स्टेडियम में खेला जाएगा। सेमीफाइनल 28 या 29 अप्रैल और 5 या 6 मई को निर्धारित हैं। फाइनल 30 मई को बुडापेस्ट के पुस्कास एरिना में होगा।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,482
Messages
12,519
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top