अमेरिका में ईरानी झंडा पहने हमलावर ने ली भारतीय छात्रा की जान, FBI ने बताया आतंकी कनेक्शन

अमेरिका में ईरान पर हमले के विरोध में भारतीय छात्रा की गोली मारकर हत्या


न्यूयॉर्क, 3 मार्च। अमेरिका के टेक्सास में युद्ध की प्रतिक्रिया में ईरान का प्रतीक चिह्न पहने एक व्यक्ति ने गोलीबारी करते हुए भारतीय मूल की छात्रा को एक अन्य छात्र के साथ मार डाला।

अमेरिकी अधिकारियों ने ऑस्टिन में रविवार तड़के हुई गोलीबारी में मारे गए दो लोगों में से एक के रूप में सविता शान की पहचान की। इस गोलीबारी में 14 अन्य लोग घायल भी हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि हमलावर सेनेगल का एक अप्रवासी था, जिसने ईरानी झंडे वाली टी-शर्ट और "अल्लाह की संपत्ति" लिखी हुई शर्ट पहन रखी थी।

संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के कार्यवाहक विशेष एजेंट एलेक्स डोरान ने कहा कि 53 वर्षीय हमलावर नडियागा डियाग्ने के "आतंकवाद से संबंध" होने के संकेत मिले हैं, जिसकी जांच जारी है।

अमेरिका और इजरायल द्वारा शनिवार को ईरान पर बमबारी शुरू करने के बाद आतंकवाद के डर से पूरे अमेरिका में कानून प्रवर्तन एजेंसियों को हाईअलर्ट पर रखा गया है।

एफबीआई निदेशक काश पटेल ने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि उन्होंने आतंकवाद रोधी और खुफिया टीमों को हाईअलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है"।

टेक्सास विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जिम डेविस ने कैंपस के छात्रों को एक ईमेल में शान की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि वह एक ऐसी छात्रा थीं जो "दुनिया को बदलने की तैयारी कर रही थीं"।

उन्होंने उसे “प्यार करने वाले माता-पिता की बेटी” और “कई लोगों की वफादार दोस्त” बताया। उन्होंने कहा, “हम सभी इस भयानक खबर से दुखी हैं और हम उसे हमेशा याद रखेंगे।”

टेक्सास विश्वविद्यालय के रेडियो स्टेशन ने बताया कि एक दोस्त के अनुसार वह 21 साल की थी और ऑस्टिन में पली-बढ़ी थी।

लिंक्डइन पर शान ने पोस्ट किया था कि वह ऑस्टिन स्थित टेक्सास विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र और प्रबंधन सूचना प्रणाली में दोहरी स्नातक की डिग्री हासिल कर रही है और इस साल स्नातक होने की उम्मीद है।

उसने लिखा था कि वह ऑस्टिन तमिल संगम में स्वयंसेवक थी। उसने स्टिकर बेचने वाला एक ई-कॉमर्स व्यवसाय, सनफ्लेक स्टिकर्स भी शुरू किया था। उसने प्राइस वॉटरहाउस कूपर्स और ऑफिस सप्लाई के बड़े रिटेलर स्टेपल्स में इंटर्नशिप की थी।

गोलीबारी के बारे में बताते हुए ऑस्टिन पुलिस प्रमुख लिसा डेविस ने कहा कि रविवार तड़के डायग्ने ने अपनी कार एक बीयर गार्डन के बाहर खड़ी की और उसके आंगन में बैठे लोगों पर पिस्टल से गोली चलाई। वह कार से बाहर निकला और राहगीरों पर राइफल से फायरिंग करने लगा, जिसके बाद पुलिस ने उसे मार गिराया।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,376
Messages
12,413
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top