अवैध शराब के खिलाफ सीएम की नई रणनीति: मणिपुर में आबकारी विभाग को मिलीं नई गाड़ियां, होगी ताबड़तोड़ कार्रवाई

मणिपुर के सीएम ने आबकारी विभाग की नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई, अवैध शराब पर सख्त निगरानी के निर्देश


इंफाल, 2 मार्च। मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने सोमवार को राज्य में विदेशी शराब के उपभोग की कड़ी निगरानी और अवैध शराब गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने आबकारी विभाग की पांच नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिनका उद्देश्य राज्यभर में निगरानी को मजबूत करना और अवैध शराब से जुड़ी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह पहल गैरकानूनी शराब कारोबार पर रोक लगाने और जमीनी स्तर पर प्रवर्तन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने इसे विभाग की कार्यक्षमता और गतिशीलता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम बताया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 6 दिसंबर 2023 से राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से शराबबंदी हटाए जाने के बाद लोगों को नियंत्रित और विनियमित तरीके से शुद्ध इंडियन मेड फॉरेन लिकर (आईएमएफएल) उपलब्ध कराई जा रही है।

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार के निर्णय की मूल भावना से समझौता न हो, इसके लिए सख्त निगरानी और निरंतर फील्ड मॉनिटरिंग जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई गाड़ियों के जुड़ने से विभाग की फील्ड ऑपरेशन क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। बेहतर गतिशीलता के साथ अधिकारी फील्ड आवश्यकताओं पर तुरंत प्रतिक्रिया दे सकेंगे, निरीक्षण अधिक प्रभावी ढंग से कर पाएंगे और विभिन्न स्टेशनों व जोनों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित कर सकेंगे।

इस अवसर पर कई विधायक और आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

एक अन्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत एक मॉडल आवासीय विद्यालय और इंफाल पूर्व जिले के मोइरांगपुरेल में स्थित मोइरांगपुरेल हायर सेकेंडरी स्कूल के नए साइंस एवं आर्ट्स ब्लॉक का उद्घाटन किया।

दिन में बाद में मुख्यमंत्री ने सिविल सचिवालय में नगा पीपुल्स ऑर्गेनाइजेशन (एनपीओ) के अध्यक्ष पीटर कुबा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,328
Messages
12,365
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top