ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मंजुम्मेल बॉयज' के डायरेक्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, कोच्चि पुलिस ने दर्ज की FIR

केरल: कोच्चि में ‘मंजुम्मेल बॉयज’ के डायरेक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज


कोच्चि, 2 मार्च। मलयालम सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मंजुम्मेल बॉयज'के निर्देशक और केरल के फिल्म निर्माता चिदंबरम के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।

एर्नाकुलम साउथ पुलिस ने पुष्टि की है कि पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

निर्देशक पर किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला करना और अनुचित शारीरिक संपर्क स्थापित के आरोप लगाए गए हैं।

शिकायत है कि वर्ष 2022 में एर्नाकुलम स्थित महिला के फ्लैट में निर्देशक ने जबरन प्रवेश किया और यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता का विस्तृत बयान दर्ज करने के बाद ही मामला दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच फिलहाल प्रारंभिक चरण में है और साक्ष्यों, परिस्थितियों तथा उपलब्ध तथ्यों की पूरी तरह जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक अधिकारी ने कहा कि विस्तृत सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और पूरी प्रक्रिया कानून के अनुसार और निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ेगी।

‘मंजुम्मेल बॉयज’ हाल के वर्षों में मलयालम सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ आलोचकों की भी प्रशंसा हासिल की। फिल्म की सफलता के बाद चिदंबरम की प्रतिष्ठा खासकर युवा फिल्म निर्माताओं और दर्शकों के बीच काफी बढ़ी थी।

कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि यदि प्राथमिकी में उल्लिखित धाराएं जांच में सिद्ध होती हैं तो इसके गंभीर कानूनी परिणाम हो सकते हैं। हालांकि पुलिस सूत्रों ने दोहराया है कि अभी किसी प्रकार का निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी और जांच निष्पक्ष रूप से तथा कानून के दायरे में रहकर की जाएगी।

आरोपी ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मनोरंजन जगत के कई लोग इस मामले पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं, क्योंकि यह घटना उन आरोपों की बढ़ती सूची में शामिल हो गई है, जिनके चलते फिल्म उद्योग में जवाबदेही, कार्यस्थल आचरण और लैंगिक संवेदनशीलता को लेकर बहस तेज हुई है।

अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले को शिकायतकर्ता के प्रति संवेदनशीलता के साथ निपटाया जाएगा और साथ ही इसमें शामिल सभी पक्षों के लिए प्रक्रियात्मक निष्पक्षता सुनिश्चित की जाएगी।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,306
Messages
12,343
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top