कनाडाई PM कार्नी के दौरे से भारत-कनाडा बनेंगे साझेदार, अर्थव्यवस्था को मिलेगा नया बूस्ट: खंडेलवाल

भारत और कनाडा के बीच संबंध अर्थव्यवस्था को करेगा मजबूत: प्रवीण खंडेलवाल


नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस): कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत के अपने पहले आधिकारिक दौरे पर हैं। उनके दौरे को लेकर भाजपा नेता प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि कनाडा और भारत के बीच आज हुई बैठक से दोनों देशों के संबंध निस्संदेह मजबूत होंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि भारत और कनाडा साझेदार बनेंगे और अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने तथा अन्य विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

सोमवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से की मुलाकात की। मुलाकात के बाद विदेश मंत्री ने कहा कि आज सुबह नई दिल्ली में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मिलकर बहुत खुशी हुई। आगे की साझेदारी बनाने के उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं।

कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी अपनी पत्नी डायना फॉक्स कार्नी के साथ 27 फरवरी से 2 मार्च तक भारत के अपने पहले आधिकारिक दौरे पर शुक्रवार को मुंबई पहुंचे थे। मुंबई में कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वो सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे। नई दिल्ली पहुंचने पर मार्क कार्नी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-कनाडा और भारत दो आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी देश हैं जो एक साथ हिम्मत से आगे बढ़ना चाहते हैं। हम एनर्जी, टैलेंट और इनोवेशन और एआई में नई साझेदारी बना रहे हैं, ताकि हमारे लोगों के लिए ज्यादा सुरक्षा और खुशहाली आए।

पीएम कार्नी ने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ डेलीगेशन लेवल की बातचीत की। विदेश मंत्रालय ने पहले कहा था कि दोनों नेता भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी के अलग-अलग क्षेत्र में अब तक हुए विकास की समीक्षा करेंगे, जो कनानास्किस (जून 2025) और जोहान्सबर्ग (नवंबर 2025) में हुई उनकी पिछली मीटिंग्स पर आधारित होगी। वे ट्रेड और निवेश, एनर्जी, जरूरी मिनरल्स, खेती, शिक्षा, रिसर्च और नवाचार, और लोगों के बीच संबंधों जैसे खास क्षेत्रों में चल रहे सहयोग की भी जायजा लेंगे।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top