अनुपम खेर की 'तन्वी द ग्रेट' आज ओटीटी पर! बताया क्यों खास है असल जीवन की यह हिम्मत वाली कहानी

ओटीटी पर रिलीज हो रही अनुपम खेर की 'तन्वी द ग्रेट', अभिनेता ने बताया क्यों खास है फिल्म


मुंबई, 2 मार्च। हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर के लिए 3 मार्च का दिन बेहद खास होने वाला है क्योंकि इसी दिन अभिनेता की मच-अवेटेड फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' रिलीज के लिए तैयार है।

उन्होंने खुद अपनी खुशी जाहिर करते हुए और फिल्म से जुड़े अनुभव शेयर किए हैं। अनुपम खेर की इस फिल्म ने बीते साल से लेकर अब तक कई खिताब अपने नाम किए हैं।

अनुपम खेर की 'तन्वी द ग्रेट' 3 मार्च, यानी होलिका दहन के दिन, ओटीटी पर रिलीज हो रही है। फिल्म को दर्शक अमेजन प्राइम पर देख पाएंगे। अभिनेता ने भावुक वीडियो पोस्ट कर बताया कि फिल्म एक छोटे से परिवार की बड़ी हिम्मत पर बनी है। कहानी देखने में सरल लेकिन बड़े साहस को पर्दे पर दिखाती है।

उन्होंने कहा कि फिल्म इसलिए खास नहीं है क्योंकि उन्होंने बनाया है, बल्कि इसलिए खास है क्योंकि यह असल जीवन को दिखाती है। 'तन्वी द ग्रेट' मेरे लिए ऐसी ही एक फिल्म है। हमने इस फिल्म को विश्वास के साथ बनाया। यह विश्वास कि अलग होने का मतलब कम होना नहीं है। थिएटर से लेकर फेस्टिवल तक, सिनेमा हॉल से लेकर अजनबियों के शांत, भावुक संदेशों तक। यह सफर बेहद निजी रहा है।

अभिनेता ने फैंस से फिल्म को देखने की अपील की है और फिल्म के रिव्यू को भी साझा करने के लिए कहा है।

बता दें कि 'तन्वी द ग्रेट' साल 2025 में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर 'सैयारा' के बज के कारण फिल्म बुरी तरीके पिट गई। अभिनेता ने इस बात पर नाराजगी भी जाहिर की थी कि एक अच्छी और सच्ची कहानी को किसी ने सपोर्ट नहीं किया, जिसके बाद अनुपम खेर ने फिल्म को दोबारा रिलीज किया।

री-रिलीज के बाद फिल्म को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फेस्टिवल में स्पेशल स्क्रीनिंग भी मिली और फिल्म ने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए। आज हर तरफ फिल्म की तारीफ हो रही है। 'तन्वी द ग्रेट' आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीन पर' से काफी मिलती जुलती है, जिसमें बच्चे के मानसिक विकार को दिखाया गया है। 'तन्वी द ग्रेट' ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों की कहानी को दिखाती है कि कैसे वे अलग होकर भी बेहद खास हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top