शंकर महादेवन: कंप्यूटर साइंस इंजीनियर से सुरों के सरताज बने, 'ब्रेथलेस' के बोल देख चकरा गए थे

शंकर महादेवन: कंप्यूटर साइंस इंजीनियर से लेकर सुरों के सरताज बनने का सफर, बिना सांस लिए गया था पहला गाना


मुंबई, 2 मार्च। 'दिल चाहता है,' 'मां,' 'कल हो न हो,' और 'मितवा' जैसे हिट गाने देने वाले सुरों के सरताज शंकर महादेवन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।

उन्होंने हिंदी सिनेमा को न सिर्फ बेहतरीन गाने दिए, बल्कि दिल को सुकून देने वाले संगीत से नवाजा। आज सफलता का मुकाम हासिल कर चुके शंकर को कभी पहले ही गाने की स्क्रिप्ट को देखकर चक्कर आ गए थे, और वह हैरान थे कि जावेद साहब ने यह क्या लिख दिया है।

कर्नाटक के एक परिवार में 3 मार्च को जन्मे शंकर को बचपन से ही संगीत की शिक्षा मिली। बहुत छोटी उम्र में ही उन्होंने शास्त्रीय संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी और कॉलेज तक आते-आते वह बहुत अच्छा गाने लगे थे। सिंगर कॉलेज के समय हर फंक्शन में अपनी परफॉर्मेंस देते थे और अपनी आवाज के बलबूते पर भी कई पुरस्कार भी जीते लेकिन पहला एल्बम सॉन्ग करना उनके लिए बहुत मुश्किल था क्योंकि पहला एल्बम 'ब्रेथलेस' जावेद अख्तर ने लिखा था।

'ब्रेथलेस' सिंदर का पहला और हिट एल्बम गाना था, जिसे उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर बनाया था। इस गाने का पैटर्न बाकी गानों से अलग था, क्योंकि इस गाने में न कोई ठहराव था और न ही अंतरा। ऐसे में शंकर को भी नहीं पता था कि रिजल्ट क्या निकलने वाला है।

उन्होंने जावेद साहब से गीत के बोल लिखने के लिए कहा। जावेद अख्तर ने 4 पन्नों का गाना तैयार किया। जब पहली बार सिंगर के हाथ में स्क्रिप्ट आई तो वह हैरान हो गए। एक इंटरव्यू में सिंगर ने खुलासा किया कि चार पन्नों के गाने में सिर्फ और सिर्फ शब्द भरे थे और ऐसा लग रहा था कि यह एक मैगजीन का आर्टिकल है। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या है और ऐसा लग रहा था कि कहा फंस गया। उस वक्त तक गाने की धुन तैयार कर ली गई थी। जब मैंने उनसे सवाल किया कि ये क्या है, तब उन्होंने कहा कि यही तो है ब्रेथलेस।

'ब्रेथलेस' हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में सिंगर के करियर का पहला गाना था, जिसे अभिनेता ने बिना ठहराव के और सांस लिए बिना रिकॉर्ड किया था। यह गाना लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ और इस गाने के लिए उन्हें स्क्रीन अवार्ड्स में बेस्ट नॉन-फिल्म एल्बम के खिताब से नवाजा गया। 'ब्रेथलेस' हिट होते ही फिल्मों के ऑफर भी आने लगे। पहली बार उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'दस' के लिए गाने गाए, हालांकि शंकर, एहसान और लॉय के बिना अधूरे हैं। तीनों की तिकड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर कई गानों का म्यूजिक, गीत लिखे और गाए हैं। ये तिगड़ी एक बैंड के रूप में काम करती है और आज भी मिलकर नए-नए म्यूजिक बनाती है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,039
Messages
12,076
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top