तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी से मिलीं रश्मिका मंदाना, पत्नी गीता ने आशीर्वाद के तौर पर दी प्यारी साड़ी

रश्मिका मंदाना ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी से की मुलाकात, आशीर्वाद के तौर पर मिला बेहद खास तोहफा


मुंबई, 1 मार्च। दक्षिण भारत की जानी-मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना शादी के बाद से ही छाई हुई हैं। बीते दिनों रश्मिका ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी और अब उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से भेंट की।

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने सीएम रेवंत रेड्डी से मुलाकात की तस्वीर साझा की और उनसे मिले खास गिफ्ट का जिक्र भी किया, जो उन्होंने सीएम की पत्नी गीता से मिला।

रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वे उनकी पत्नी गीता के साथ दिख रही हैं। फोटो में अभिनेत्री को सीएम की पत्नी की तरफ से गिफ्ट भी मिलता दिख रहा है, जो बेहद प्यारी साड़ी है। अभिनेत्री ने प्यार लुटाती फोटो के कैप्शन में लिखा, "तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, गीता गारू और निमिशा से मुलाकात हुई। आप लोगों के साथ समय बिताना और इतनी प्यारी बातें करना बहुत अच्छा लगा। साथ ही, खूबसूरत उपहार के लिए धन्यवाद। मैं इसे किसी खास मौके पर जरूर पहनूंगी।"

माना जा रहा है कि अभिनेत्री अपने आगामी रिसेप्शन का न्योता देने के लिए सीएम से मिलने के लिए पहुंची थीं, जो 4 मार्च को होने वाला है। इससे पहले रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा दोनों ही पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे। कपल ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद का अनुभव भी शेयर किया था। रश्मिका ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी द्वारा भेजा गया लेटर भी शेयर किया था।

उन्होंने लिखा था, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना और उनके साथ हमारी संस्कृति और इतिहास के बारे में बातचीत करना बहुत ही खास अनुभव रहा। सबसे सुखद आश्चर्य तो वह भावपूर्ण पत्र था जो उन्होंने मेरे माता-पिता को लिखा था। कुछ पल हमेशा के लिए दिल में बस जाते हैं।"

बता दें कि रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी को दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के साथ उदयपुर में शादी की थी। शादी से दो दिन पहले कपल ने आधिकारिक तरीके से अपनी शादी की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी और अब 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन है। माना जा रहा है कि बॉलीवुड और साउथ दोनों से बड़े स्टार्स को रिसेप्शन में देखा जा सकता है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top