पश्चिम मिदनापुर से धर्मेंद्र प्रधान की 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' का आगाज, ममता पर बरसे; बोले- कुर्सी छोड़ो भ्रष्ट सरकार

धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम मिदनापुर से की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ की शुरुआत, ममता बनर्जी पर निशाना साधा


पश्चिम मिदनापुर, 1 मार्च। भाजपा ने रविवार को पश्चिम मिदनापुर में 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' की शुरुआत की। इसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान वहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार और ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता परिवर्तन के लिए मन बना चुकी है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचारी सरकार, युवा विरोधी सरकार, महिला विरोधी सरकार, कृषक विरोधी सरकार, शिक्षा नहीं, दवाई नहीं, रोजगार नहीं, क्यों आप गद्दी पर बैठोगे? इस बार गद्दी छोड़नी ही पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि बंगाल का अधिकार, बंगाल का दायित्व, बंगाल का नेतृत्व बंगाली लोग ही तय करेंगी, बांग्लादेशी नहीं। ममता सरकार वोट के चक्कर में घुसपैठियों को सारी सुविधा देना चाहती है। उनको इस बार सत्ता से जाना पड़ेगा।

एसआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि जिनके नाम सही नहीं हैं, जो भारत के नागरिक नहीं हैं, वो भारत में नहीं रह सकते। चुनाव आयोग ने ठीक किया है। सारे वाद-विवाद समाप्त हो चुके हैं। जो भारत के लोग नहीं हैं, उनका नाम मतदाता सूची में नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि बंगाल के चुनाव में बंगाल के लोग ही वोट देंगे, बांग्लादेशी नहीं देंगे।

भाजपा की शुरू हुई 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' राज्य के 9 संभागों में 230 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। इस यात्रा में भाजपा भ्रष्टाचार, अराजकता और बेरोजगारी के मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश करेगी। भाजपा ने जानकारी दी थी कि मुख्य यात्रा कार्यक्रम 5 से 10 मार्च तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन औसतन 100 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

हर यात्रा में एक मुख्य झांकी, आठ प्रचार झांकियां और एक बड़ी बाइक रैली शामिल होगी। पार्टी ने लगभग 5,000 किलोमीटर की दूरी तय कर एक करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

पार्टी का कहना है कि राजनीतिक संदेश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल की समृद्ध लोक संस्कृति और विरासत की झलक भी प्रस्तुत की जाएगी, जिससे यात्रा को उत्सव का स्वरूप दिया जाएगा। भाजपा ने यह भी कहा कि राज्य को भ्रष्टाचार, अराजकता और बेरोजगारी से मुक्त करने के लिए यह यात्रा बंगाल के आम लोगों के विरोध का जोरदार नारा होगी।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
11,875
Messages
11,912
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top