चिराग पासवान की ईरान-इजरायल युद्ध पर दो टूक: भारत ना जंग चाहता, ना पुराने-नए रिश्ते टूटने देगा

‘हम कभी भी जंग के पक्ष में नहीं हैं,' ईरान-इज़राइल के युद्ध पर बोले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान


पटना, 1 मार्च। ईरान-इजरायल के युद्ध के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि यह बहुत सेंसिटिव मामला है। हम किसी भी जंग के पक्ष में नहीं हैं।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि ईरान के साथ भारत के रिश्ते बहुत पुराने हैं, लेकिन इजरायल के साथ हाल के रिश्ते समय के साथ मजबूत हुए हैं। इंटरनेशनल डिप्लोमेसी में इसकी भूमिका यह है कि नए और पुराने दोनों दोस्तों को साथ लेकर चलना है। हम कभी भी जंग के पक्ष में नहीं हैं। हमने हमेशा बातचीत के जरिए शांति की वकालत की है। कल, भारत ने भी तनाव कम करने और बातचीत की वकालत की। इस मामले पर सिर्फ जिम्मेदार अधिकारियों को ही बयान देने का हक होना चाहिए।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस में नेतृत्व क्षमता की कमी है। वे सभी को एकजुट नहीं कर पा रहे हैं।

पार्टी की बैठक को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि राज्यसभा के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में हमारे 19 विधायकों की भी एक अहम भूमिका है। उसको लेकर भी गठबंधन के भीतर बातचीत हो रही है। तमाम विधायकों के साथ उसको साझा करके पार्टी अपनी रणनीति बनाकर आगे चलेगी। ऐसे कई विषय हैं, जिनको लेकर तमाम विधायक बैठेंगे।

चिराग पासवान ने शराबबंदी कानून की समीक्षा पर कहा कि तुरंत भ्रम फैलाया जाता है, क्या हम कानून को खत्म करने की बात करने वाले हैं, किसी भी योजना की समीक्षा होती है तो उसमें क्या कमी है, उसे सुधारा जाता है। जिस सोच के साथ शराबबंदी लागू की गई, क्या वह पूरी हो रही है या नहीं हो रही है, तो क्या कमी है? जिस तरह से शराब जीवन को प्रभावित करती है, हम लोगों ने कई घर-परिवार बर्बाद होते देखे हैं। महिलाओं पर अत्याचार होते देखे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि शराबबंदी कानून नीतीश कुमार लाए थे, तो हम लोगों ने स्वागत किया था। आज सवाल यह है कि क्या यह सोच धरातल पर उतर रही है। इस पर भी विचार करने की जरूरत है। क्योंकि, कई बार हमें सुनने को मिलता है कि बिहार में शराब की होम डिलीवरी हो रही है, इसीलिए, समीक्षा होनी चाहिए।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,783
Messages
11,820
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top