'लुका छुपी' के गानों ने 7 साल बाद भी मचाया धमाल, कार्तिक आर्यन का जादू रील्स से शादियों तक छाया

7 साल बाद भी धूम मचा रहे हैं 'लुका छुपी' के गाने, रील्स से शादियों तक छाया कार्तिक आर्यन का जादू


मुंबई, 1 मार्च। साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'लुका छुपी' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन इस फिल्म की असली ताकत सिर्फ इसकी कहानी या कॉमेडी नहीं थी। इसकी सबसे बड़ी पहचान बने इसके गाने। इन गानों को लंबे समय तक लोकप्रिय बनाए रखने में अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कृति सेनन की स्क्रीन प्रेजेंस का बड़ा हाथ है। आज इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे सात साल हो गए हैं, लेकिन इसके गाने आज भी शादी-ब्याह और डांस रील में देखने को मिलते हैं।

फिल्म का सबसे धमाकेदार गाना 'कोका-कोला' रहा। यह गाना आते ही हर पार्टी की जान बन गया था। इसका म्यूजिक इतना जबरदस्त है कि एक बार सुनने पर लोग खुद-ब-खुद गुनगुनाने लगते हैं। गाने के स्टेप्स भी बेहद आसान हैं। कार्तिक आर्यन का डांस और उनका मस्तीभरा अंदाज इस गाने को शादी, कॉलेज फेस्ट और दोस्तों की पार्टी का फेवरेट बना गए। बाद में जब रील्स का दौर आया, तो यही गाना फिर से ट्रेंड में लौट आया।

फिल्म का रोमांटिक गाना 'फोटो' अलग ही मूड लेकर आया। यह कपल्स के इमोशन्स से भरा गाना था। इसमें प्यार की मिठास और मिलने की तड़प दोनों दिखती हैं। कार्तिक और कृति की केमिस्ट्री इस गाने में बेहतरीन देखने को मिली। उनके एक्सप्रेशन्स और आंखों के इशारों ने इस गाने को खास बनाया है। यही वजह है कि यह गाना कपल रील्स और सॉफ्ट लव स्टोरी वाले मॉन्टाज में खूब इस्तेमाल हुआ। सात साल बाद भी इसका जादू बरकरार है।

एल्बम का एक और गाना 'दुनिया' भी शानदार है। यह गाना प्यार, इंतजार और साथ निभाने की बात करता है। इसकी धुन सीधी दिल पर असर करती है। यही कारण है कि यह गाना सिर्फ फिल्म का हिस्सा नहीं रहा, बल्कि लोगों की जिंदगी के खास पलों का भी हिस्सा बन गया।

'तू लौंग, मैं इलायची' ने फिल्म में देसी रंग घोल दिया था। इसकी धुन सुनते ही पैर अपने आप थिरकने लगते हैं। कोरियोग्राफी भी इतनी आसान है कि बड़े-बुजुर्ग से लेकर बच्चे तक सब इस पर डांस करने लगते हैं। यह गाना आज भी हर फंक्शन में हर जगह अपनी जगह बनाए हुए है।

'पोस्टर लगवा दो' ने छोटे शहर की मस्ती और शरारत को मजेदार अंदाज में दिखाया। यह गाना खासकर मीम कल्चर और फनी रील्स में खूब चला। कार्तिक के एक्सप्रेशन्स और कृति की कॉमिक टाइमिंग ने इसे रील्स वीडियो के लिए परफेक्ट बना दिया।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,783
Messages
11,820
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top