टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, क्या दक्षिण अफ्रीका का विजय रथ जारी रहेगा

टी20 वर्ल्ड कप: जिम्बाब्वे टॉस जीत बल्लेबाजी करेगी, दक्षिण अफ्रीका की नजर जीत की लय बरकरार रखने पर


नई दिल्ली, 1 मार्च। टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

टॉस जीतने के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। यह एक दिन का गेम है और बदकिस्मती से हमें जो चोटें लगी हैं, उन्हें देखते हुए यह हमारे गेमप्लान के हिसाब से सही है। रिचर्ड न्गारावा कमर के निचले हिस्से में चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे। हमें देखना होगा कि हम अपने प्रदर्शन में कैसे सुधार कर सकते हैं और 18 महीने में मिड-टेबल टीम बन सकते हैं।"

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने कहा, "हम भी पहले बल्लेबाजी करते। हम अच्छे से चेज कर रहे थे और देखना चाहते थे कि पहले बल्लेबाजी करते हुए कैसा प्रदर्शन रहता है। टीम में तीन बदलाव हुए हैं। क्वेन मफाका, एनरिक नॉर्किया, और जॉर्ज लिंडे टीम में वापस आए हैं।"

ग्रुप स्टेज में बिना कोई मैच गंवाए सुपर-8 में पहुंची दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन अच्छा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 में भारत और वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीमों को हराया। वहीं जिम्बाब्वे ने ग्रुप स्टेज में तो अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन सुपर-8 में उसे दोहरा नहीं पाई। जिम्बाब्वे को भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। जिम्बाब्वे विश्व कप से बाहर हो चुकी है।

दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्किया, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रेयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मडांडे, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top