खाड़ी संकट गहराया: केरल CM ने PM मोदी से लगाई गुहार, भारतीय प्रवासियों की सुरक्षा के लिए हस्तक्षेप की मांग

मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के बीच केरल के मुख्यमंत्री ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, हस्तक्षेप की मांग


तिरुवनंतपुरम, 1 मार्च। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा और उनसे हस्तक्षेप करने की मांग की।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री को यह पत्र ईरान पर हमले के बाद बने हालात पर अपनी चिंता शेयर करने के लिए लिख रहा हूं। हमले का अब खाड़ी क्षेत्र के सभी देशों पर बुरा असर पड़ रहा है।"

उन्होंने लिखा, "हमारे बहुत सारे नागरिक, जिनमें केरल के कई लोग शामिल हैं, इस खाड़ी के देशों में रह रहे हैं। उनके परिजन और सामान्य रूप से नागरिक समाज इस स्थिति को लेकर काफी चिंतित हैं। हमें प्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयार रहना चाहिए, जिसमें जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित वापस लाने की कार्रवाई भी शामिल हो। मुझे भरोसा है कि भारत सरकार इस बारे में गंभीरता से विचार करेगी।"

पिनाराई विजयन ने अपनी बात दोहराते हुए पत्र में लिखा, "मैं प्रधानमंत्री को हमारे नागरिकों की सुरक्षा को लेकर हमारी चिंता के बारे में बता रहा हूं, जिनमें से ज्यादातर केरल से हैं। मैं इस मौके पर यह भी भरोसा दिलाता हूं कि केरल सरकार अपनी तरफ से हर तरह की मदद देने के लिए तैयार है, जिसमें प्रवासियों से संपर्क करने के लिए परिजनों को ए हेल्पलाइन उपलब्ध कराना भी शामिल है।"

बता दें कि इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति बनी। इजरायल ने शनिवार को ईरान पर हमले किए। शुरुआती हमलों के बाद ईरान ने इजरायल के अलावा बहरीन, यूएई, कुवैत और कतर में अमेरिकी मिलिट्री ठिकानों पर मिसाइलें और ड्रोन दागे।

इजरायल की ओर से भी ईरान पर हमलावर हमले हो रहे हैं। इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने दावा किया कि अब तक पश्चिमी और मध्य ईरान में 30 से अधिक टारगेट पर हमला किया गया है, जिसमें एरियल डिफेंस सिस्टम, मिसाइल लॉन्चर, सरकार के टारगेट और मिलिट्री कमांड सेंटर शामिल हैं। आईडीएफ ने यह भी कहा कि वह ईरानी आतंकी सरकार की क्षमताओं को तब तक कम करता रहेगा, जब तक वे हमारे लोगों को धमकाना बंद नहीं कर देते।

इजरायल डिफेंस फोर्स ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत का भी दावा कर रही है। आईडीएफ ने यह भी दावा किया कि ईरान के रक्षा मंत्री अजीज नसीरजादेह और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्म्स (आईआरजीसी) के चीफ समेत सात वरिष्ठ ईरानी सैन्य कमांडर मारे गए।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,783
Messages
11,820
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top