यात्री ध्यान दें! इंडिगो की नई ट्रैवल एडवाइजरी: मिडिल ईस्ट की उड़ानों पर 2026 तक बढ़ा निलंबन, यात्रा होगी प्रभावित

इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, मिडिल ईस्ट एयरस्पेस का इस्तेमाल करने वाली फ्लाइट्स पर रोक बढ़ाई


नई दिल्ली, 1 मार्च। इंडिगो एयरलाइंस ने रविवार को यात्रियों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने कहा कि वह मिडिल ईस्ट और आसपास के क्षेत्रों में चल रही घटनाओं पर लगातार नजर बनाए हुए है। इस समय परिस्थितियां अनिश्चित लग सकती हैं, लेकिन इंडिगो ने आश्वस्त किया है कि हर निर्णय बड़ी सावधानी और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया जा रहा है।

इस मौजूदा स्थिति को देखते हुए इंडिगो ने मिडिल ईस्ट एयरस्पेस का इस्तेमाल करने वाली चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का अस्थायी निलंबन 2 मार्च 2026, रात 11:59 बजे तक बढ़ा दिया है। यह कदम पूरी तरह से सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उठाया गया है, ताकि यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रभावित उड़ानों की पूरी सूची एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

इंडिगो ने कहा कि यात्रा योजनाओं में बदलाव से यात्रियों को असुविधा हो सकती है। जिन यात्रियों की बुकिंग प्रभावित हुई है, वे वैकल्पिक फ्लाइट चुन सकते हैं या पूरा रिफंड भी ले सकते हैं। इससे संबंधित अधिक जानकारी इंडिगो की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद है।

एयरलाइन ने यह भी बताया कि मिडिल ईस्ट और अन्य प्रभावित अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों के लिए बुकिंग करने वाले यात्रियों के लिए 7 मार्च 2026 तक पूरी फ्लेक्सिबिलिटी और शुल्क माफी लागू रहेगी। यह सुविधा उन बुकिंग्स पर लागू है जो 28 फरवरी 2026 या उससे पहले की गई हैं। इस दौरान यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी बुकिंग रद्द कर सकते हैं या नई तिथियों पर यात्रा को कर सकते हैं।

इंडिगो ने भरोसा दिलाया है कि आगे आने वाले किसी भी बदलाव की सूचना यात्रियों के रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट नंबर या ईमेल पर दी जाएगी। एयरलाइन ने अपनी तरफ से यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया है और इस समय में उनके सहयोग और समझदारी की सराहना की है।

गौरतलब है कि एयर इंडिया ने भी ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कैंसिल फ्लाइट्स और उससे संबंधित जानकारी शेयर की गई है।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,748
Messages
11,785
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top