पुणे में जमीन विवाद: वकील पर जानलेवा हमला, घर जाते समय बेरहमी से पीटा, 7 के खिलाफ केस दर्ज

पुणे: जमीन विवाद में वकील पर हमला, सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


पुणे, 1 मार्च। पुणे में दौंड तालुका क्षेत्र के हिंगनीबर्डी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में लड़ाई हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के वकील को पीट दिया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, हिंगनीबर्डी निवासी मौली बबन वाल्के (31) पेशे से वकील हैं। उनकी शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि जमीन के बीच से जाने वाले रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने घर जाते समय मुझे अकेला पाकर पिटाई कर दी। जब उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी भी दी गई।

आरोपियों ने कहा कि अगर दोबारा यहां आए या पुलिस के पास गए तो अगली बार इससे भी बुरा हाल होगा। अभी तो छोड़ दिया जा रहा है, लेकिन अगली बार नहीं छोड़ा जाएगा। इसके बाद वह घर पहुंचा और परिवार को सारी बात बताई। परिजनों ने मुझे डॉक्टर को दिखाया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में जिन सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, उनमें उत्तम बाबूराव मछिंदर, बंकट दत्तू मछिंदर, अमोल उत्तम मछिंदर, सुभाष दादा मछिंदर, पोपट चांगदेव मछिंदर, चांगदेव बाबूराव मछिंदर और स्वप्निल सुभाष मछिंदर शामिल हैं। सभी आरोपी हिंगनीबर्डी के निवासी बताए गए हैं। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। इसके साथ ही मुखबिर की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि जमीन को लेकर विवाद काफी दिनों से चल रहा था, जिसको लेकर कई बार शिकायत भी आई थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दूसरे पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। दूसरे पक्ष को भी बुलाकर मामले की जानकारी ली जाएगी। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,748
Messages
11,785
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top