मदुरै में पीएम मोदी का चुनावी शंखनाद: भाजपा का दावा, तमिलनाडु में एनडीए को मिलेगी नई ताकत, दौड़ेगा विकास

पीएम मोदी की मदुरै यात्रा तमिलनाडु में एनडीए को करेगी मजबूत: भाजपा


चेन्नई, 1 मार्च। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। रविवार को तमिलनाडु भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मदुरै यात्रा एक 'निर्णायक राजनीतिक क्षण' है, क्योंकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में अपना जनसंपर्क तेज कर रहा है।

तमिलनाडु भाजपा के प्रवक्ता ए.एन.एस. प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन से पार्टी कार्यकर्ताओं, युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं में जमीनी स्तर पर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी काफी उत्साह पैदा हुआ है।

उन्होंने पीएम मोदी के दौरे को एनडीए की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया, जिसके तहत 'डबल इंजन सरकार मॉडल' से तमिलनाडु के विकास में तेजी आएगी।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने वैश्विक मंचों पर लगातार तमिल भाषा को महत्व दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के अप्रैल 2024 के उस बयान का हवाला दिया जिसमें उन्होंने तमिल को 'विश्व की सबसे पुरानी भाषा और भारत का गौरव' बताया था। इसके साथ ही उन्होंने शास्त्रीय परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए तिरुवल्लुवर सांस्कृतिक केंद्रों के शुभारंभ का भी जिक्र किया।

तमिलनाडु के विकास को लेकर ए.एन.एस. प्रसाद ने पीएम मोदी के 23 जनवरी को मदुरंथकम में आयोजित कार्यक्रम का जिक्र किया, जिसमें अगले 11 वर्षों में 11 लाख करोड़ रुपए के परियोजनाओं और आवंटनों पर जोर दिया गया। इनमें रेलवे का आधुनिकीकरण, 77 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास, राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार, पीएमजीएसवाई ग्रामीण सड़कें, चेन्नई मेट्रो का विस्तार, नया पंबन पुल और हवाई अड्डे और बंदरगाह के बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करना शामिल है।

उन्होंने कहा कि पीएमएवाई आवास, पीएम-किसान सहायता, मुद्रा ऋण और फसल बीमा सहायता जैसी कल्याणकारी योजनाओं ने राज्य में समावेशी विकास को मजबूत किया है। प्रसाद ने कहा कि एनडीए को विश्वास है कि प्रधानमंत्री की यात्रा उसके अभियान को मजबूत करेगी।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,712
Messages
11,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top