नागपुर में SBL कंपनी बनी मौत का घर! भीषण धमाके में 15 श्रमिकों की मौत, 18 घायल

विस्फोटक निर्माण कंपनी एसबीएल में धमाका, 15 की मौत, 18 से अधिक मजदूर घायल


नागपुर, 1 मार्च। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कटोल तहसील के राउलगांव स्थित एसबीएल एनर्जी नामक विस्फोटक निर्माण कंपनी में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 15 श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है और मलबे में अभी भी कुछ अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है, जब राउलगांव में स्थित एसबीएल कंपनी खनन कार्यों में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक और अन्य संबंधित सामग्री का निर्माण करती है। रोजाना की तरह रविवार सुबह भी मजदूर काम पर पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि विस्फोटक तैयार करने की प्रक्रिया के दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरी यूनिट हिल गई। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

जानकारी के अनुसार धमाके के समय यूनिट में लगभग 25 से 30 मजदूर काम कर रहे थे। विस्फोट के तुरंत बाद परिसर में भीषण आग लग गई और काले धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैल गया। अफरा-तफरी के बीच कई मजदूर घायल हो गए, जबकि कुछ के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एम्बुलेंस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं बचाव दल फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटा है।

प्रशासन ने पूरे इलाके को एहतियातन सील कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर पहुंच रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी घायल खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं एसबीएल कंपनी के लोगों से भी पूछताछ की जाएगी, जिससे पूरे मामले का जल्द ही खुलासा किया जा सके।

उन्होंने बताया कि कंपनी में फायर सिस्टम को लेकर भी क्या सावधानी रखी गई थी, इसकी भी जानकारी की जा रही है। फायर ब्रिगेड भी इस मामले की जांच कर सकता है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top