मध्य प्रदेश अब 'चीता स्टेट'! सीएम मोहन यादव बोले- पीएम मोदी के प्रोजेक्ट से मिली वैश्विक पहचान

मध्य प्रदेश को मिली चीता स्टेट की पहचान: सीएम मोहन यादव


भोपाल, 28 फरवरी। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में शनिवार को नौ चीते आने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य को वैश्विक स्तर पर चीता स्टेट की पहचान मिली है।

दरअसल, बोत्सवाना से नौ चीता कूनो नेशनल पार्क में आए हैं। यह चीतों की तीसरी खेप है। केंद्रीय वन एवं जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव ने इन चीतों को बाड़े में छोड़ा है।

इसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि बोत्सवाना से लाए गए 9 चीते (6 मादा और 3 नर चीते) शनिवार को श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए हैं। बोत्सवाना से 9 चीतों के आने के बाद अब प्रदेश में चीतों की कुल संख्या 48 हो गई है। इनमें से 45 कूनो नेशनल पार्क में और 3 गांधी सागर अभयारण्य में हैं।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ ‘प्रोजेक्ट चीता’ मध्य प्रदेश को ‘चीता स्टेट’ के रूप में वैश्विक पहचान दिला रहा है। उन्होंने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव का भी हृदय से आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने आज चीतों को सफलतापूर्वक कूनों में छोड़ा।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि वन्य जीव संरक्षण की दिशा में प्रदेश और देश के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस उपलब्धि के लिए सभी प्रदेशवासियों एवं इस कार्य में जुटी पूरी टीम को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,632
Messages
11,669
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top