ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर फरार हुए बदमाश, इलाके में दहशत; पुलिस जांच में जुटी

ग्रेटर नोएडा में बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े फायरिंग से इलाके में दहशत


ग्रेटर नोएडा, 28 फरवरी। ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना को लेकर कासना थाना क्षेत्र के एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि डॉयल 112 के माध्यम से थाना कासना को सूचना मिली कि एक व्यक्ति के ऊपर कुछ लड़कों ने फायरिंग शुरू कर दी है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस थाना कासना इलाके के सलेमपुर गांव में पहुंची, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची बदमाश वहां से गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।

परिवार और स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि एक लड़के ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति के ऊपर गोलीबारी की है। हालांकि, इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच और अपराधियों की तलाश में जुटी है।

एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर थाने में एफआईआर दर्ज की। वहीं, फायरिंग की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है, जिसमें देखा गया है कि दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने घर पर दिनदहाड़े फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश और पहचान में जुटी है। हालांकि, गनीमत रही कि घटना में किसी को कोई भी चोट नहीं आई है। यह पूरा मामला थाना कासना इलाके के सलेमपुर गांव का है। वहीं, घटना के पीछे की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है।

एडीसीपी ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति का साला अपनी बहन के पास रहता है। उस लड़के का पीड़ित पक्ष के लड़के से कुछ दिनों पहले किसी बात को लेकर बहस हुई थी। उसी को लेकर उन बदमाशों द्वारा सरेआम गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,632
Messages
11,669
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top