मध्य पूर्व में तनाव! अकासा एयर का बड़ा फैसला, कई उड़ानें रोकीं; यात्रियों को रिफंड-रीशेड्यूल का विकल्प

Air Services held


नई दिल्ली, 28 फरवरी। एयर इंडिया और अकासा एयर ने मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात को देखते हुए अपनी कुछ उड़ानों को अस्थायी रूप से रोकने या रद्द करने का फैसला किया है।

28 फरवरी 2026, शाम 7:30 बजे जारी अपडेट के मुताबिक, अबू धाबी, दोहा, जेद्दा, कुवैत और रियाद आने-जाने वाली सभी उड़ानें 02 मार्च 2026 तक निलंबित रहेंगी। हालात की समीक्षा के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।

07 मार्च 2026 तक इन शहरों के लिए जिन यात्रियों ने टिकट बुक की है, वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पूरा रिफंड ले सकते हैं या अपनी यात्रा की तारीख बदल सकते हैं।

एयरलाइन की टीमें सुरक्षा स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं और जरूरत पड़ने पर संचालन में बदलाव करेंगी। यात्रियों से अनुरोध है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अकासा एयर की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांच लें।

किसी भी सहायता के लिए 24/7 अकासा केयर सेंटर (+91 9606112131) पर संपर्क किया जा सकता है। एयरलाइन ने कहा है कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है।

इससे पहले एयर इंडिया ने भी शाम को उड़ान सेवा रोके जाने को लेकर अपडेट दिया। एक्स पोस्ट में कहा कि मिडिल ईस्ट में मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया ने 1 मार्च को रात 11:59 बजे तक उस इलाके की सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। एयरलाइंस ने दावा किया है कि सभी यात्रियों को रीबुकिंग और रिफंड सहित सभी जरूरी मदद उपलब्ध कराई जा रही है और आगे भी कराई जाती रहेगी।

ईरान पर इजरायल-यूएस के संयुक्त हमले के बाद पूरी दुनिया में खौफ का माहौल है। सभी देशों ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। दुनिया की कई एयरलाइंस ने इजरायल, ईरान और गल्फ देशों की उड़ानें रद्द कर दीं।

एअर इंडिया, अकासा एयर समेत दुनिया की 15 एयरलाइंस ने वॉर जोन में उड़ान सेवा रोक दी है। इनमें एयर फ्रांस इबेरिया एक्सप्रेस, इंडिगो, जापान एयरलाइंस, लॉट एयरलाइंस, लुफ्तांसा, नॉर्वेजियन एयर, टर्किश एयरलाइंस, वर्जिन एटलांटिक, कतर एयरवेज, एयर अल्जीरिया, एजियन एयरलाइंस और ब्रिटिश एयरवेज का नाम शामिल है।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,607
Messages
11,644
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top