जूनियर एनटीआर ने 'मृत्युंजय' का दमदार ट्रेलर किया रिलीज, दोस्त संदीप की फिल्म को बताया अनूठी कहानी का खजाना

'मृत्युंजय' मूवी का ट्रेलर हुआ रिलीज, जूनियर एनटीआर ने संदीप गुन्नम के बारे में की खास बात


मुंबई, 28 फरवरी। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के एक प्रमुख अभिनेता और डांसर जूनियर एनटीआर, जिन्हें 'यंग टाइगर' के रूप में भी जाना जाता है, उन्होंने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर 'मृत्युंजय' मूवी के ट्रेलर को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है।

अभिनेता ने एक्स पर 'मृत्युंजय' मूवी का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, "सनी कई वर्षों से मेरे जीवन का अभिन्न अंग रहे हैं। हमारी 18 वर्षों की मित्रता में मैंने देखा है कि सनी में अपने पिता गुन्नम गंगाराजू गारू की तरह ही अनूठी कहानियों को पहचानने की सहज क्षमता है।"

उन्होंने आगे लिखा, "मुझे उन पर बेहद गर्व है क्योंकि वे अपनी पहली फिल्म 'मृत्युंजय' के निर्माता के रूप में एक अनोखी पटकथा के साथ कदम रख रहे हैं। 'मृत्युंजय' के ट्रेलर में जबरदस्त रोमांच है और यह आपको आगे देखने के लिए उत्सुक कर देता है। निर्देशक हुसैन शाह किरण, श्री विष्णु और इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लोगों को 6 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म की अपार सफलता की शुभकामनाएं।"

आगामी तेलुगु एक्शन-जासूसी थ्रिलर फिल्म 'मृत्युंजय' का आधिकारिक ट्रेलर शनिवार को 'थिंक म्यूजिक तेलुगू एंड लाइट बॉक्स वीडियो' नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। ट्रेलर पर कुछ ही घंटे में लाखों व्यूज आ चुके हैं।

फिल्म में श्री विष्णु और रेबा मोनिका जॉन मुख्य किरदार को निभाते नजर आएंगे। इनके अलावा मूवी में बेबी उहा, सुदर्शन, राचा रवि, अयप्पा, सिज्जू, ऐश्वर्या, बालादित्य, कृष्णा कौशिक, नंद गोपाल और मृंची माधवी जैसे कलाकारों का भी शानदार अभिनय स्क्रीन पर फैंस को देखने को मिलेगा।

मूवी हुसैन शाह किरण द्वारा लिखित और निर्देशित, संदीप गुन्नम और विनय चिलकापति द्वारा निर्मित और काला भैरव द्वारा संगीतबद्ध है। फिल्म का ट्रेलर एक बच्ची के सीन से शुरू होता है, जिसके बाद अभिनेता श्री विष्णु के अलग-अलग रोमांचक किरदार को दिखाया जाता है।

'मृत्युंजय' मूवी में एक सस्पेंस से भरी जांच की जबरदस्त कहानी दिखाई जाएगी। फैंस ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका लोग अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,558
Messages
11,595
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top