दहला धनबाद! निर्माणाधीन अंडरपास के पास बमों से हिला इलाका, बाइक सवारों ने किए 3 ताबड़तोड़ धमाके

धनबाद: निर्माणाधीन अंडरपास के पास बमबाजी, तीन धमाकों से दहला इलाका


धनबाद, 28 फरवरी। झारखंड के धनबाद जिले के ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत बोआकला बस्ती स्थित 4 नंबर रेलवे गेट के नजदीक निर्माणाधीन अंडरपास के पास शनिवार को बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक के बाद एक तीन बम फेंककर इलाके में दहशत फैला दी। लगातार हुए धमाकों से पूरा क्षेत्र दहल उठा और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी बाइक पर सवार होकर पहुंचे और वहां कार्यरत एआरएसएस कंस्ट्रक्शन ठेका कंपनी के कर्मियों को तत्काल काम बंद करने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने बम फेंके और मौके से फरार हो गए। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन ठेका कर्मियों और आसपास के लोगों में डर का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह और ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी रूपेश दुबे दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

कतरास सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश चौधरी ने बताया कि बम चलने की सूचना प्राप्त हुई है और घटनास्थल से बम के अवशेष बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान में जुटी है। फिलहाल इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, बमबाजी की घटना के पीछे रंगदारी वसूली की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि अपराधी ठेका कंपनी पर दबाव बनाने के उद्देश्य से इस वारदात को अंजाम दे सकते हैं। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,632
Messages
11,669
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top