ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की अपील, 'जनता तेहरान और प्रमुख शहरों को छोड़ने का करे प्रयास'

Iran to Its people


तेहरान, 28 फरवरी। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल) ने एक बयान जारी कर अपनी जनता से तेहरान और उन बड़े शहरों को छोड़ने की कोशिश करने को कहा है, जिन पर हमले की आशंका है।

पिछले जून में 10 दिन की लड़ाई के दौरान तेहरान से बड़ी संख्या में लोग निकले थे, जिनमें से कई लोग गांव में अपने परिवार के पास चले गए थे। अटकलें लगाई जा रही है कि सड़कों पर भी लोग उतर कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर सकते हैं।

सुरक्षा परिषद की ओर से जारी बयान में लिखा है: हमें मिली जानकारी के मुताबिक, तेहरान और कुछ दूसरे शहरों में उनके ऑपरेशन जारी रहेंगे। इसलिए, जितना हो सके, शांति बनाए रखते हुए, इन दोनों सरकारों (इजरायल-यूएस) के खतरनाक हमले से सुरक्षित रहने के लिए अगर हो सके तो दूसरे सेंटर और शहरों में जाएं।

सरकार का कहना है कि उसने "जनता की सभी जरूरतों का ख्याल रखते हुए पूरी तैयारी कर ली है, और लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति करने को लेकर निश्चिंत है। लोगों को शॉपिंग सेंटर में भीड़ लगाने से बचने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे उन्हें खतरा हो सकता है।"

इसमें आगे कहा गया है: “स्कूल और विश्वविद्यालय अगली सूचना तक बंद रहेंगे, बैंक काम करना जारी रखेंगे, और सरकारी कार्यालय 50 प्रतिशत क्षमता पर काम करेंगे।”

ये अपील ऐसे समय में की गई है जब अमेरिका-इजरायल ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत तेहरान पर शनिवार को हवाई हमले शुरू कर दिए। ईरान के कई इलाकों में धमाकों की गूंज सुनाई दी और धुएं का गुबार उठता दिखा।

हमले को लेकर पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फिर इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने वीडियो मैसेज जारी किया। दोनों ने इसे ईरान की जनता के हक में और दुनिया को आतंक के खतरे से बचाने की मुहिम बताया।

एक वीडियो मैसेज ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी का भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आया। इसमें उन्होंने ट्रंप को शुक्रिया अदा करते हुए ईरान की जनता को सब्र बनाए रखने के लिए कहा।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,486
Messages
11,523
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top