शिवालिका ओबेरॉय ने दिखाया बेबी बंप, पति अभिषेक पाठक संग बताया कौन क्या 'प्रोड्यूस' कर रहा, फैंस बोले वाह!

शिवालिका ओबेरॉय ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पति अभिषेक पाठक के काम को लेकर किया खुलासा


मुंबई, 28 फरवरी। फिल्म 'खुदा हाफिज' में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। शनिवार को उन्होंने अपनी प्रेग्नेंस जर्नी को लेकर एक खास अपडेट देते हुए बताया कि वे अब मदरहुड की तैयारी में पूरी तरह से जुटी हैं।

शिवालिका ने इंस्टाग्राम पर अपने पति अभिषेक के साथ अपने हालिया मैटरनिटी शूट की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में दोनों साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, अभिनेत्री अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। शिवालिका ने अपनी पोस्ट में मजाकिया अंदाज में इसे 'को-प्रोडक्शन' बताया। उन्होंने लिखा, "इसे को-प्रोडक्शन कहें। अभिषेक पाठक (पति) इन दिनों अपनी आगामी थ्रिलर फिल्म दृश्यम की शूटिंग में व्यस्त हैं और मैं एक इंसान को बनाने में व्यस्त हूं। डील हो गई।"

शिवालिका ने आगे लिखा कि अभिषेक प्रेग्नेंसी के दौरान ही 'दृश्यम 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीं उन्होंने इस खास सफर को ढेर सारी मैटरनिटी फोटोज के जरिए डॉक्यूमेंट करने का फैसला किया। उन्होंने लिखा, "अभिषेक मेरी प्रेग्नेंसी के दौरान 'दृश्यम 3' शूट कर रहे हैं। अगर वे फ्री होते तो हम जितनी चाहें उतनी मैटरनिटी फोटो शूट करते। हालांकि, अभी दोनों प्रोडक्शन सफलतापूर्वक चल रहे हैं।"

शिवालिका ग्लैमरस और कॉन्फिडेंट लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने पहले भी अपने बेबी बंप को लेकर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।

'दृश्यम 2' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक और अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय की लव स्टोरी 2020 में फिल्म 'खुदा हाफिज' के सेट पर शुरू हुई थी। इस फिल्म को अभिषेक ने प्रोड्यूस किया था।

पहली मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर अभिषेक ने तुर्की में शिवालिका को शादी के लिए प्रपोज किया। यह जोड़ा फरवरी 2023 में गोवा में शादी के बंधन में बंधा था। अब दोनों जल्द ही बच्चे का आगमन का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

शिवालिका की बात करें तो उन्होंने 2019 में रोमांटिक थ्रिलर 'ये साली आशिकी' से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट में सहायक निर्देशक के रूप में 'किक' और 'हाउसफुल 3' से करियर शुरू किया था। हालांकि, अभिनेत्री को फिल्म 'खुदा हाफिज' से ज्यादा प्रसिद्धि मिली थी।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,256
Messages
12,293
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top