करोड़ों की चरस का खेल खत्म! मुंबई पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का किया भंडाफोड़, 4 तस्कर अरेस्ट

अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 2.81 करोड़ की चरस जब्त, चार गिरफ्तार


मुंबई, 28 फरवरी। मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में करीब 2.81 करोड़ रुपये कीमत की चरस जब्त की गई है और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह ऑपरेशन मुंबई पुलिस की वर्ली यूनिट ने चलाया। तस्करी का माल नेपाल से होते हुए बिहार के रास्ते मुंबई तक पहुंचता था। आरोपी रेलवे नेटवर्क के जरिए मुंबई में चरस की सप्लाई करते थे।

मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए करीब 2.81 करोड़ की चरस जब्त की गई है और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह ऑपरेशन मुंबई पुलिस की वर्ली यूनिट ने चलाया। पुलिस की छापेमारी में नेपाल से भारत में चरस लाने वाले नेटवर्क का खुलासा हुआ। तस्करी का रूट नेपाल से होते हुए बिहार के रास्ते मुंबई तक पहुंचता था। आरोपी रेलवे नेटवर्क के जरिए मुंबई में चरस की सप्लाई करते थे। यह सिंडिकेट पिछले कुछ महीनों से सक्रिय था और मुंबई में लगातार ड्रग्स पहुंचा रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों में दो नेपाली नागरिक हैं, जिनकी पहचान दीपक लामा (31) और सुंदर रुम्बा (28 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, मुंबई के विले पार्ले वेस्ट के रहने वाले आबिद और उसकी पत्नी को भी पकड़ा गया है। इस दौरान 2.81 किलो चरस बरामद हुई, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 2.81 करोड़ रुपये आंकी गई है।

पुलिस द्वारा दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई और उनके पास से 1.715 किलोग्राम चरस और कुछ नकदी मिली। पूछताछ में लोकल पेडलर का पता चला, जिसे 26 फरवरी 2026 को लोअर लिंक इलाके से पकड़ा गया। उसके कब्जे से 1.103 किलो चरस और नकदी बरामद की गई। एक महिला गैंग का आर्थिक लेनदेन संभाल रही थी और उसे 27 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान नेपाल में मुख्य सप्लायर, बिहार में ट्रांजिट पॉइंट और मुंबई में लोकल डिस्ट्रीब्यूटरों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस ने बताया कि यह नेटवर्क काफी बड़ा है और जांच जारी है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। मुंबई पुलिस नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखे हुए है और ऐसे सभी रैकेट्स को खत्म करने के लिए सक्रिय है।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,480
Messages
11,517
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top