बंगाल चुनाव में विकास से मुंह मोड़ सिर्फ भावनात्मक राजनीति कर रही TMC: नीरज कुमार ने ममता पर साधा निशाना

टीएमसी जनता को विकास के मुद्दे से जोड़ना नहीं चाहती: नीरज कुमार


पटना, 28 फरवरी। जदयू नेता नीरज कुमार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि वे कभी भी बंगाल के विकास की बात नहीं करती हैं बल्कि वे जनता को विकास के मुद्दे से जोड़ना ही नहीं चाहती हैं।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि बंगाल में विधानसभा के चुनाव होने हैं और सत्तारूढ़ पार्टी कभी भी बंगाल में विकास की बात नहीं करती है। ममता बनर्जी को विकास पत्र जारी करना चाहिए। टीएमसी सिर्फ भावनात्मक रूप से चुनाव लड़ती है। बंगाल में एसआईआर की प्रक्रिया का उन्हें आदर करना चाहिए था और सपोर्ट भी करना चाहिए था क्योंकि यह चुनाव आयोग द्वारा कराई जा रही बहुत ही महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। हालांकि ममता बनर्जी ने इसे राजनीतिकरण करने का मुद्दा बनाया। बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने एसआईआर के खिलाफ यात्रा निकाली तो जनता ने वज्रपात कर दिया।

जदयू नेता ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। एसआईआर पहले भी हुआ है और जो गलत वोटर हैं, उन्हें वोटर लिस्ट से बाहर करने में विपक्षी दलों को दिक्कत क्यों हो रही है।

दिल्ली शराब नीति केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी किए जाने पर नीरज कुमार ने कहा कि केजरीवाल पूर्व में दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। निचली अदालत ने अब उन्हें बरी किया है और मामले में न्यायिक टिप्पणियां भी की हैं। सीबीआई जल्द ही उच्च न्यायालय जा रही है। ज़्यादा उत्साहित या परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। यह न्यायिक प्रक्रिया का एक हिस्सा है।

असम में चुनाव को लेकर नीरज कुमार ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में हैं तो उन्हें पता होना चाहिए कि वहां भाजपा सत्तारूढ़ पार्टी है, और इसीलिए वह जनसमर्थन मांगने जा रही है। इससे पता चलता है कि जनता ही असली ताकत है और जनता का आशीर्वाद जिसे मिलेगा, वह राज्य करेगा।

बंगाल में भाजपा की परिवर्तन की यात्रा को लेकर नीरज कुमार ने कहा कि बंगाल में विकास की चर्चा सत्तारूढ़ पार्टी के द्वारा नहीं की जाती है। टीएमसी कांग्रेस और सीपीएम के वजूद को नहीं मानती है, जनता के विकास के मुद्दों से जोड़ना नहीं चाहती है। भाजपा अपनी यात्रा के जरिए एक एक वोटर तक पहुंच बनाएगा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय बिहार दौरे और घुसपैठ पर दिए बयान पर नीरज कुमार ने कहा कि अमित शाह सीमांचल के दौरे पर थे, घुसपैठ पर केंद्र सरकार सख्त है। यह देश हमारा है, हर धर्म के लोगों को रहने का अधिकार है, और दूसरे देशों के लोग हमारी जमीनों पर कब्जा नहीं कर सकते हैं।

पटना विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव को लेकर कहा कि नई पीढ़ी से उम्मीद है कि जदयू का पैनल जीतेगा और संघर्ष की पटकथा को मजबूती मिलेगी।

नीरज कुमार ने आईआरसीटीसी घोटाला मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के कोर्ट में पेश होने पर कहा कि लालू प्रसाद राजनीति के एक ऐसे दुर्गुण हैं, जिन्होंने समाजवादी आंदोलन को कलंकित किया है। संपत्ति सृजन उनकी राजनीति का एजेंडा था। उम्र के चौथे पड़ाव पर जब लालू को आराम करने की जरूरत है, तो इनकी कोर्ट में पेशी हो रही है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top