ईरानी निर्वासित प्रिंस रेजा पहलवी का बड़ा दावा: अमेरिका की मदद शासन के खिलाफ, जनता की होगी जीत

Reza Pahalvi on Iran


नई दिल्ली, 28 फरवरी। ईरान पर इजरायल-यूएस हमलों के बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है। ईरान की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई है जिसके चलते इजरायल ने अपने डिफेंस सिस्टम को सक्रिय कर दिया है। इस बीच रेजा पहलवी ने भी एक बयान जारी कर अमेरिका को धन्यवाद दिया है।

रेजा पहलवी ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस हैं। उन्होंने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान की जनता से जो मदद का वादा किया था, वो अब पूरा किया जा रहा है। ये मानवीय मदद है और इसका निशाना ईरान का इस्लामिक शासन है न कि ईरान की जनता।

उन्होंने कहा कि अंत में जीत ईरान के लोगों की ही होगी। देश में बदलाव लाने की जिम्मेदारी जनता की है। रेजा ने लोगों से कहा कि वे सतर्क और तैयार रहें। सही समय आने पर वह खुद लोगों को सड़कों पर उतरने के लिए कहेंगे।

उन्होंने देश की सेना को भी एक संदेश दिया। कहा कि आपने ईरान और ईरानी लोगों की रक्षा करने की कसम खाई है—इस्लामिक रिपब्लिक और उसके नेताओं की नहीं। आपका फर्ज लोगों की रक्षा करना है। लोगों के साथ जुड़ें और एक स्थिर और सुरक्षित बदलाव लाने में मदद करें।

इसके साथ ही उन्होंने ईरानी लोगों से घरों में रहकर अपनी सुरक्षा-व्यवस्था को बनाए रखने की गुजारिश की है। उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम जीत अब करीब है और वह जल्द ही लोगों के बीच आकर ईरान को दोबारा बनाने में साथ देना चाहते हैं।

शनिवार को भारतीय समयानुसार 11 बजे के करीब ईरान पर इजरायल की ओर से मिसाइलें दागी गईं। इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया कि दोनों ने मिलकर तेहरान पर हमला किया है जिसका मकसद वहां की सरकार को गिराना और सत्ता की चाभी आम ईरानियों के हाथ में सौंपना है।

इसके कुछ देर बाद ही इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी संदेश जारी किया। उन्होंने इसे दुनिया को आतंक के खतरे से बचाने के लिए लड़ी जा रही अस्तित्व की लड़ाई करार दिया।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,632
Messages
11,669
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top