चुघ का राहुल पर तीखा हमला: मोदी सरकार किसानों को सुरक्षा और तरक्की देती, कांग्रेस ने हमेशा अन्याय किया

पीएम मोदी की सरकार किसानों को सुरक्षा और आगे बढ़ने का मौका देती है: तरुण चुघ


नई दिल्ली, 28 फरवरी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पंजाब दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में हमेशा किसानों और मजदूरों के साथ अन्याय हुआ। जबकि पीएम मोदी की सरकार किसानों को सुरक्षा और आगे बढ़ने का मौका देती है।

नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि राहुल गांधी किसानों की बात कर रहे हैं, लेकिन मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि 2004 से 2014 के बीच, जब आप सत्ता में थे, तो देश का एग्रीकल्चर बजट क्या था। यह 25,000 करोड़ रुपए का था। आज पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बढ़कर 1.5 लाख करोड़ रुपए हो गया है। आपके समय में 2004 से 2014 के बीच पंजाब के गांव में ग्रामीण मजदूर को कितने दिन का रोजगार मिलता था, वह भी जाली पर्चे दिखाकर? आपने हमेशा किसानों और मजदूरों के साथ अन्याय किया है। पीएम मोदी ने 125 दिन के ग्रामीण श्रमिक रोजगार का कमिटमेंट दिया है।

उन्होंने कहा कि जहां तक ट्रेड डील की बात है तो हमारी सरकार ने ट्रेड में किसानों का हित और किसानों की फसल की सुरक्षा की है। हमारा कमिटमेंट किसानों के हित में है। ट्रेड डील से किसानों को बाजार मिलेगा। केंद्र सरकार किसानों को सुरक्षा और आगे बढ़ने का मौका देती है।

पीएम मोदी की तारीफ करते हुए तरुण चुघ ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमिक पावर बन गया है। दुनिया भर के देश भारत के साथ ट्रेड एग्रीमेंट करने के लिए उत्सुक हैं। आज देश की इमेज एक कॉन्फिडेंट और तेजी से डेवलप हो रहे देश की है। लेकिन जब भी देश के अंदर उपलब्धि का समय आता है, जब भी देश की तरक्की की बात आती है, या उत्सव का मौसम होता है, तो कांग्रेस मातम मनाने लगती है। एआई समिट हो या अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा हो, कांग्रेस की राजनीति विदेशी टूलकिट पर आधारित नकारात्मक मातम राग अपनाने की होती है। एआई समिट में कांग्रेस ने देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया। जनता इनकी सोच को समझ चुकी है। यही वजह है कि हर चुनाव में भ्रष्ट युवराज-राजकुमारी को सजा दे रही है।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,450
Messages
11,487
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top