अनुपम खेर ने बताया झुर्रियों का असली मतलब: उम्र बढ़ना डरने की बात नहीं, समझदारी की खूबसूरती है

झुर्रियां कमजोरी नहीं, समझदारी की निशानी: अनुपम खेर


मुंबई, 28 फरवरी। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया के जरिए जीवन से जुड़ी सीखों को सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक शेयर करते रहते हैं। शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए बताया कि उम्र बढ़ना डरने की बात नहीं, बल्कि जिंदगी की खूबसूरती को समझने का मौका है।

अभिनेता ने अपनी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में वे बेहद सादगी और गहराई के साथ नजर आ रहे हैं। अनुपम ने अपनी पोस्ट के जरिए लोगों को समझाया है कि उम्र के साथ आने वाली झुर्रियां कमजोरी नहीं, बल्कि जिंदगी के अनुभवों और समझदारी का प्रतीक हैं।

अनुपम खेर ने लिखा, "ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में झुर्रियां समझदारी बन जाती हैं और परछाइयां कहानियां बन जाती हैं। मुझे ये तस्वीरें बहुत पसंद हैं। उम्मीद है आपको भी पसंद आएंगी।"

अभिनेता अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे विचार शेयर करते रहे हैं, जिसे उनके फैंस भी खूब पसंद करते हैं। अनुपम खेर अभिनेता के साथ-साथ एक अच्छे प्रेरक भी हैं, जो अपने फैंस को जिंदगी से जुड़ी अनुभवों के बारे में बताते रहते हैं। अभिनेता अपनी फिल्मों में सकारात्मक किरदार करने के साथ-साथ असल जिंदगी में भी ऐसी सोच रखते हैं।

अनुपम खेर इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। वे जल्द ही सूरज बड़जात्या के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर दस्तक देंगे, हालांकि इसके टाइटल को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

इसके अलावा, अनुपम खेर फिल्म 'खोसला का घोसला-2' में नजर आएंगे। यह फिल्म उनके करियर की 550वीं होगी। फिल्म की शूटिंग गुरुग्राम में जारी है। फिल्म में अनुपम खेर के अलावा, बोमन ईरानी, किरण जुनेजा, रणवीर शौरी, परवीन डाबास और तारा शर्मा भी दिखने वाली हैं।

अनुपम अक्सर सेट की झलकियां सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। सीक्वल में पुराने कलाकारों की वापसी के साथ कुछ नए कलाकार भी दिखेंगे। फिल्म 'खोसला का घोसला' साल 2006 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों की तरफ से अपार प्यार मिला था। यही कारण है कि फिल्म को लेकर लोगों में ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top