टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान का सेमीफाइनल टिकट दांव पर, क्या 'सिरदर्द' श्रीलंका फिर खड़ी करेगा सबसे बड़ी चुनौती

टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान के लिए सिरदर्द रहा है श्रीलंका, सेमीफाइनल का टिकट मिलना बेहद मुश्किल


कैंडी, 28 फरवरी। टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप 2 के सुपर-8 का आखिरी मुकाबला पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शनिवार को खेला जाना है। श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन पाकिस्तान के लिए यह मैच बेहद अहम है। पाकिस्तान अगर श्रीलंका पर बड़ी जीत हासिल करने में सफल रहती है, तो उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल सकता है।

टी20 विश्व कप में श्रीलंका पर जीत हासिल करना पाकिस्तान के लिए कभी भी आसान नहीं रहा है। दोनों टीमों के बीच टी20 विश्व कप इतिहास में 4 बार आमना-सामना हुआ है और दोनों ही टीमें 2-2 बार विजयी रही हैं। हर बार कांटे की टक्कर देखने को मिली है। विश्व कप में आखिरी बार श्रीलंका और पाकिस्तान 2012 में आमने-सामने थे और इस मुकाबले में श्रीलंका ने 16 से जीत हासिल की थी।

सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को श्रीलंका पर बड़ी जीत हासिल करनी होगी, जो विश्व कप के आंकड़े को देखते हुए आसान नहीं दिखता है। पाकिस्तान के पक्ष में ओवरऑल हेड-टू-हेड आंकड़े जरूर हैं। कुल 29 मैचों में पाकिस्तान ने 17 जीत हासिल की है, जबकि श्रीलंका 12 मैचों में विजयी रही है।

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच में पाकिस्तान की जीत के लिए जरूरी समीकरण पर नजर डालें तो पाकिस्तान को सिर्फ जीत दर्ज नहीं करनी, बल्कि अपने रन रेट को न्यूजीलैंड से बेहतर करना होगा, तभी वह सेमीफाइनल में जा सकती है। न्यूजीलैंड के 3 अंक हैं और रन रेट +1.390 है। पाकिस्तान के 2 मैचों से 1 अंक है और रन रेट -0.461 है।

श्रीलंका पर जीत के साथ पाकिस्तान को 2 अंक मिलेंगे और उसके न्यूजीलैंड के बराबर 3 अंक हो जाएंगे, लेकिन न्यूजीलैंड के रन से रेट से बेहतर होने के लिए पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ या तो 64 रन से जीत दर्ज करनी होगी या किसी भी लक्ष्य को 13.1 ओवर में हासिल करना होगा।

इन्हीं दो समीकरणों में से किसी एक से मिली जीत पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचा सकती है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top